उत्तर प्रदेश सरकार ने नेपाल की सीमा से लगे अपने सभी जिलों में चौबीसों घंटे का हाई अलर्ट घोषित किया
उत्तर प्रदेश सरकार ने पड़ोसी देश नेपाल में बढ़ते संकट को देखते हुए उसकी सीमा से लगे अपने सभी जिलों में चौबीसों घंटे का हाई अलर्ट घोषित किया है। इन जिलों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय में कानून व्यवस्था शाखा में एक विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। यहां पर तीन हेल्पलाइन नंबर और एक व्हाट्सएप नंबर चौबिसों घंटे संचालित रहेंगे। जिसके माध्यम से नागरिक सीधे मदद हासिल कर सकेंगे। ये नंबर हैं – 0522-2390 257 और 0522-2724 010. व्हाट्सएप नम्बर है – 945 440 1674 इसके अलावा, पुलिस मुख्यालय की सोशल मीडिया इकाई को भी निर्देशित किया गया है कि नेपाल से जुड़े किसी भी संवेदनशील सूचना या पोस्ट की लगातार निगरानी की जाए और ज़रूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई की जाए।




