भारत

उत्तर प्रदेश सरकार 11 से 13 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में ‘सेमिकॉन इंडिया 2024’ का आयोजन करेगी

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्‍व में उत्तर प्रदेश सरकार 11 से 13 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में ‘सेमिकॉन इंडिया 2024’ का आयोजन करेगी। यह कार्यक्रम सेमी, मैसे म्यूनचेन इंडिया और इलेक्ट्रॉनिक इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्‍य भारत के सेमीकंडक्टर सेक्टर को ऊंचाई पर ले जाना और देश को प्रमुख वैश्विक प्रतिस्पर्धी के रूप में स्थापित करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 सितंबर को इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहेंगे।

इस वर्ष की सेमिकॉन इंडिया प्रदर्शनी और सम्मेलन का आयोजन ‘इलेक्ट्रोनिका इंडिया’ और ‘प्रोडक्ट्रोनिका इंडिया’ के साथ किया जाएगा, जो दक्षिण पूर्व एशिया के सबसे बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स मेलों में शामिल हैं। यह ऐतिहासिक आयोजन घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों को महत्‍वपूर्ण मंच मुहैया कराएगा। इसमें कंपनियों को भारत के उभरते सेमीकंडक्टर सेक्टर में नए व्यावसायिक अवसरों की खोज करने का एक अनूठा मौका मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निवेशकों से उत्तर प्रदेश की क्षमता की खोज करने की अपील की है, क्योंकि राज्य एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ रहा है।

Editor

Recent Posts

निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप स्पर्धा में इतिहास रचते हुए भारत को जापान एशियाई खेलों में पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक दिलाया

निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप स्पर्धा में इतिहास रचते हुए भारत को जापान एशियाई…

47 मिनट ago

राज्यसभा की 11 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनावों की अधिसूचना जारी

निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 11 सीटों के लिए आज द्विवार्षिक चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी…

49 मिनट ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा, भारत और चीन के संबंध पिछले वर्ष की तुलना में आज बेहतर

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत और चीन के संबंध पिछले…

1 घंटा ago

भारत और सऊदी अरब ने रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग की समीक्षा की

भारत और सऊदी अरब ने रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल और शिक्षा…

1 घंटा ago

FCRA रजिस्ट्रेशन कराने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में दो अधिकारी पकड़े गए

गृह मंत्रालय से मिली खास जानकारी के आधार पर दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने…

1 घंटा ago

MSME मंत्रालय और MoSPI के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय और सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) के बीच…

1 घंटा ago