उत्तर प्रदेश सरकार पर्चा लीक मामलों से निपटने के लिए कानून बनाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल भर्ती आयोगों के प्रमुखों की बैठक में कहा कि पेपर लीक या सॉल्वर गैंग की गतिविधियां स्वीकार्य नहीं हैं और ऐसे अपराध में लिप्त लोगों के खिलाफ ऐसी कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए जो नजीर बन सके।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केवल सरकारी या सरकार से आर्थिक सहायता-प्राप्त शिक्षण संस्थानों को ही परीक्षा केन्द्र बनाया जाएगा, जहां सीसीटीवी कैमरे लगे हों। उन्होंने यह भी कहा कि परीक्षाएं सिर्फ शहरों में आयोजित की जाएंगी।
मुख्यमंत्री ने भर्ती आयोगों को निर्देश दिया गया कि वे भर्ती के हर चरण में राज्य के वरिष्ठतम अधिकारियों तथा विशेष कार्य दल के संपर्क में रहें। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया में सुधार की ज़रूरत है प्रश्न-पत्र बनाने से लेकर भर्ती प्रक्रिया के प्रत्येक चरण के लिए अलग-अलग एजेंसियों की सेवा ली जानी चाहिए।
थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) जनरल धीरज सेठ ने आज नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना…
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन – डीआरडीओ ने अधिक ऊंचाई वाले ड्रॉप ज़ोन में से…
भारत ने काला सागर में वाणिज्यिक मालवाहक जहाज, एमवी रोयाड माम्मादोव पर हुए हमले की…
बेल्जियम में जन्मे वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को आइसक्यूब न्यूट्रिनो वेधशाला में योगदान और खगोलीय स्रोतों…
विश्व बैंक ने मौजूदा वित्त वर्ष में भारत के सकल घरेलू उत्पाद-जीडीपी वृद्धि दर का…
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को सरकार के मुखिया के रूप में…