उत्तराखंड में केदारनाथ धाम मार्ग पर फंसे 425 तीर्थयात्रियों को अब तक रुद्रप्रयाग जिले के लिंचोली और भीमबली से हेलीकॉप्टर से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। लगभग एक हजार चार सौ तीर्थयात्री बचाव दलों की मदद से सोनप्रयाग पहुंचे हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सरकार प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग जिले के केदारघाटी में बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण भी किया। उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के काम में तेजी लाने का निर्देश दिया।
इस बीच, मौसम विभाग ने कल उत्तरकाशी जिले में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
भुवनेश्वर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने RBI के डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का…
NCB द्वारा चलाए गए 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' के तहत 38 टीमों ने असम, मिजोरम और मणिपुर…
राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए) ने 27 राज्य जैव विविधता बोर्डों (एसबीबी) और दो केंद्र…
बंगाल की खाड़ी के मध्य-पूर्व और दक्षिण-पूर्व में बना कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पूर्व की…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित भव्य एअर शो ‘विंग्स ओवर…
भारत ने पाकिस्तान पर भारत को बदनाम करने और आर्थिक संकट, अराजकता तथा मानवाधिकार उल्लंघन…