मौसम

हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में तेज वर्षा और बादल फटने की घटनाओं से जान-माल का भारी नुकसान

हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में तेज वर्षा और बादल फटने की घटनाओं से जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। इन घटनाओं में 55 लोग लापता हैं जबकि दो लोगों की मौत हो गई है। प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य तेजी से किये जा रहे हैं। राज्‍य सरकार ने 13 आपात केन्‍द्र स्‍थापित किये गये हैं।

कुल्लू, मंडी व शिमला जिलों में आज तड़के बादल फटने की घटनाओं में 55 लोग लापता हैं जबकि 2 की जान चली गई है। शिमला जिला के रामपुर उपमंडल के झाखड़ी में बादल फटने की घटना में 36 लोग लापता हैं जबकि मंडी ज़िला में पद्धर के पास टिक्कन में 9 लोग लापता हैं और 2 लोगों के शव बरामद किये गए हैं।

मुख्य संसदीय सचिव व कुल्लू के विधायक सुंदर ठाकुर ने बताया कि मलाणा पावर हाऊस में फंसे लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं और प्रभावित क्षेत्र में एनडीआरएफ व राज्य आपदा प्राधिकरण की टीमें राहत व बचाव कार्य में जुटी हैं। इधर, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला में बताया कि वे स्वयं राहत व बचाव कार्यों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और प्रभावित क्षेत्रों में स्थानीय प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य तीव्रता से करने के निर्देश दिये गए हैं।

Editor

Recent Posts

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…

7 घंटे ago

भारत ने व्यापार बाधाओं, डंपिंग और अनुचित मूल्य निर्धारण के समाधान के लिए WTO के अनुरूप उपायों की मांग की

अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…

7 घंटे ago

भारतीय नौसेना का पोत ‘त्रिशूल’ स्पेन के वालेंसिया पहुँचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…

21 घंटे ago

पश्चिम बंगाल में ‘बाघ पुनर्वास कार्यक्रम’ के तहत बुक्सा बाघ अभ्यारण्य में पहली बाघिन को छोड़ा गया

भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…

22 घंटे ago

सीबीएन राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…

22 घंटे ago