insamachar

आज की ताजा खबर

Uttarakhand is celebrating its 26th foundation day today
भारत

उत्तराखंड आज अपना 26वां स्थापना दिवस मना रहा है

उत्तराखंड आज अपना 26वां स्थापना दिवस मना रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 26 वर्षों की विकास यात्रा में कुशल प्रबंधन के कारण प्रदेश की अर्थव्यवस्था 26 गुणा और प्रति व्यक्ति आय 18 गुणा तक बढ़ी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर राज्य के सभी निवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि देवभूमि आध्यात्मिक चेतना और अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य से समृद्ध है।

‘एक्स’ पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा;

“उत्तराखंड स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के सभी निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। हमारी यह देवभूमि आध्यात्मिक चेतना और अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य से समृद्ध है। मनोरम पर्वतीय परिदृश्यों, पवित्र नदियों और पावन चारधाम के साथ-साथ यह प्रदेश अपनी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत के लिए भी विशिष्ट पहचान रखता है।

राज्य के परिश्रमी, प्रतिभाशाली और प्रगतिशील लोगों की सक्रिय भागीदारी से उत्तराखंड आज हर क्षेत्र में विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। मुझे विश्वास है कि प्रकृति एवं संस्कृति प्रेमियों का यह प्रदेश प्रगति के पथ पर निरंतर तेज गति से आगे बढ़ता रहेगा।

यह विशेष अवसर राज्य के सभी लोगों के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर आए।”

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *