भारत

उत्तराखंड: बद्रीनाथ धाम के कपाट आज सुबह छह बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुल गये

उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम के कपाट आज सुबह छह बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुल गये। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। बद्रीनाथ मंदिर को फूलों से सजाया गया है। श्रद्धालुओं के सुलभ दर्शन के लिए प्रशासनिक स्तर पर विशेष इंतजाम किये गये हैं। बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही सभी चारों धाम अब श्रद्धालुओं के लिये खुल गये हैं। इससे पहले केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट दस मई को खोले गये थे।

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया, “आज प्रातः काल 6 बजे श्री बदरीनाथ धाम के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए हैं। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिल रही है, कपाट खुलने के समय थोड़ी बारिश भी हुई लेकिन श्रद्धालुओं की श्रद्धा में कोई कमी नहीं आई। हमारी प्रथम अभिषेक पूजा प्रधानमंत्री मोदी के नाम से की गई है। हमारा प्रयास है कि श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम हो।”

Editor

Recent Posts

DPIIT ने स्टार्टअप्स की सहायता करने और नवोन्मेषण इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए एक फ्यूल-टेक कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…

9 घंटे ago

भारतीय नौसेना का आईएनएस सुदर्शनी समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के तहत फ्रांस के सेटे पहुंचा

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…

9 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और पी8आई विमान के डिपो स्तरीय निरीक्षण के लिए 858 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…

10 घंटे ago

पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ बनाने के लिए गोवा और महाराष्ट्र को पंद्रहवें वित्त आयोग से 592 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला

केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…

10 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

11 घंटे ago