भारत

उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री सईदोव बख्तियार ओदिलोविच ने आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की

उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री सईदोव बख्तियार ओदिलोविच ने आज राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।

राष्ट्रपति भवन में ओदिलोविच और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और उज्बेकिस्तान के बीच गहरे ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, और सभ्यतागत संबंध हैं जिनकी जड़ें प्राचीन व्यापारिक मार्गों से जुड़ी हैं। उन्होंने यह उल्लेख किया कि वास्तुकला, भाषा, खान-पान, संगीत और धार्मिक परंपराओं जैसी साझी विरासत ने दोनों देशों की साझेदारी को और मजबूत किया है।

राष्ट्रपति ने कहा कि दौरे पर आए प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रमुख लीडरों की उपस्थिति और यात्रा के दौरान भारत-उज्बेकिस्तान व्यापार मंच का आयोजन इस बात का प्रमाण है कि दोनों देशों के उद्योग जगत का एक-दूसरे के बाजारों पर भरोसा निरंतर बढ़ रहा है। उन्होंने खनन क्षेत्र, विशेष रूप से दुर्लभ मृदा खनिजों (रेयर अर्थ मिनरल्स), कृषि, फार्मास्यूटिकल्स और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में भारत और उज्बेकिस्तान के बीच सहयोग की अपार संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला।

राष्ट्रपति ने यह जानकर प्रसन्नता व्यक्त की कि उज्बेकिस्तान के 3,000 से अधिक अधिकारियों, पेशेवरों और विद्यार्थियों ने हमारे आईटीईसी प्रशिक्षण कार्यक्रमों और अन्य छात्रवृत्ति कार्यक्रमों का लाभ उठाया है। साथ ही, 16,000 से अधिक भारतीय विद्यार्थी उज्बेकिस्तान में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये विद्यार्थी दोनों देशों के बीच एक सेतु का कार्य कर रहे हैं तथा आपसी समझ को बढ़ावा देने के साथ-साथ जन-से-जन संबंधों को और अधिक मजबूत बना रहे हैं।

दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि इस यात्रा के दौरान हुए विचार-विमर्श से दोनों देशों के बीच मित्रता, विश्वास, और सहयोग के संबंध और अधिक मजबूत होंगे।

Editor

Recent Posts

सर्बानंद सोनोवाल ने पारादीप पत्तन पर ₹427.80 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन किया

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री (एमओपीएसडब्लू) सर्बानंद सोनोवाल ने ओडिशा के पारादीप स्थित…

1 दिन ago

सरकार ने वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने और घरेलू स्तर पर मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए 62,500 करोड़ रुपये की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना की घोषणा की

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) ने 62,500 करोड़ रुपये के बजट के साथ मोबाइल…

1 दिन ago

ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों ने जयपुर घोषणापत्र को पारित किया

भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों की बैठक आज जयपुर में संपन्न हुई। इस…

1 दिन ago

CCI ने प्रतिस्पर्धा-विरोधी आचरण में लिप्त होने के लिए एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन और एग्रो इनपुट वेलफेयर एसोसिएशन पर मौद्रिक और गैर-मौद्रिक प्रतिबंध लगाए

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई/आयोग) ने कार्टेलाइजेशन (गुटबंदी) के प्रतिस्पर्धा-विरोधी आचरण में लिप्त होने के लिए…

2 दिन ago