भारत

महिला पहलवानों द्वारा दायर यौन उत्पीड़न मामले में WFI के पूर्व प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह और सह-आरोपी विनोद तोमर को बरी

दिल्ली की एक अदालत ने आज महिला पहलवानों द्वारा दायर यौन उत्पीड़न मामले में भारतीय कुश्ती महासंघ – डब्ल्यू.एफ.आई. के पूर्व प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह और सह-आरोपी विनोद तोमर को बरी कर दिया। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अश्विनी पंवार ने पूर्व भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह और महासंघ के पूर्व सहायक सचिव विनोद तोमर को इस मामले में बरी किया। अदालत ने छह महिला पहलवानों द्वारा दायर मामले में अंतिम बहस पूरी होने के बाद 2 जुलाई को आज के लिए फैसला सुरक्षित रख लिया था। इस मामले में मई 2024 में एक अदालत ने बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ आपराधिक धमकी का आरोप तय करने का आदेश दिया था। हालांकि, छह महिला पहलवानों में से एक द्वारा दायर शिकायत में उन्हें बरी कर दिया गया था। दिल्ली पुलिस ने 15 जून को बृज भूषण सिंह के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था।

Editor

Recent Posts

18वां ब्रिक्स सम्मेलन आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू

18वां ब्रिक्स सम्मेलन आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होगा। दो दिनों…

17 घंटे ago

ब्रिक्स व्‍यापार मंच में पीएम मोदी ने स्‍थायी वैश्विक व्यापार के लिए सुरक्षित समुद्री और आपूर्ति मार्ग तथा व्यापारिक बाधाएं हटाने पर बल दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक व्यापार को सुचारु बनाए रखने के लिए सुरक्षित समुद्री मार्ग,…

17 घंटे ago

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासचिव…

17 घंटे ago

यूरोपीय आयोग ने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते के लिए औपचारिक प्रस्ताव पेश किया

यूरोपीय आयोग ने आज भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर और इसे…

1 दिन ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन के साथ द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान ईरान के…

1 दिन ago