जम्मू-कश्मीर में यात्रियों को कम समय में विशेष दर्शन करवाने के लिए वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड अगले महीने से जम्मू से सांझीछत तक हेलिकॉप्टर सेवा की शुरुआत करेगा। इस सेवा का लाभ लेने वाले दर्शनार्थियों को ढाई किलोमीटर पहले पंछी हेलीपैड पर उतारा जाएगा और विशेष दर्शन करवाए जाएंगे।
श्राइन बोर्ड ने दो प्रकार के यात्रा पैकेज शुरु किए हैं। पहले पैकेज के अंतर्गत एक ही दिन में वापसी होगी। इसका मूल्य 35 हजार रुपये है। दूसरे पैकेज के अंतर्गत अगले दिन वापसी होगी जिसका मूल्य 50 हजार रुपये प्रति व्यक्ति है।
वर्तमान में हेलिकॉप्टर सेवा कटरा से सांझीछत के बीच जारी है जिसका एक तरफ का किराया दो हजार एक सौ रुपये प्रति व्यक्ति है।
सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…
सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…
सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…
सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…
सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…
निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…