insamachar

आज की ताजा खबर

President Delcy Eloina Rodriguez
अंतर्राष्ट्रीय भारत

वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी एलोइना रोड्रिग्ज गोमेज़ आज से पांच दिन की भारत यात्रा पर

वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी एलोइना रोड्रिग्ज गोमेज़ आज से पांच दिन की भारत यात्रा पर रहेंगी। उनके साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी होगा।

भारत और वेनेज़ुएला के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध हैं, विशेषकर ऊर्जा और व्यापार के क्षेत्र में। इस यात्रा से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध और मज़बूत होंगे तथा कई क्षेत्रों में सहयोग और गहरा होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत के दौरान, दोनों पक्ष आपसी हित के क्षेत्रों में सहयोग को मज़बूत करने के तरीकों पर चर्चा करेंगे, जिनमें ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार और निवेश, दवाएं, स्वास्थ्य सेवा, परिवहन और नवीकरणीय ऊर्जा शामिल हैं। वेनेज़ुएला का प्रतिनिधिमंडल ऊर्जा, दवा और ऑटोमोबाइल क्षेत्रों से जुड़ी सुविधाओं का दौरा करेगा। इस यात्रा का उददेश्य सहयोग के अवसर को तलाशना और भारत की तकनीकी तथा औद्योगिक क्षमताओं के बारे में जानकारी हासिल करना है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *