भारत

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने तिरुवनंतपुरम स्थित मार इवानियोस कॉलेज के प्लेटिनम जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज तिरुवनंतपुरम स्थित मार इवानियोस कॉलेज के प्लेटिनम जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। यह समारोह शिक्षा और राष्ट्र निर्माण में संस्थान के 75 वर्षों के योगदान का प्रतीक है।

सभा को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि मार इवानियोस कॉलेज जैसे संस्थान शिक्षा की परिवर्तनकारी शक्ति का उदाहरण हैं, जो न केवल ज्ञान प्रदान करती है, बल्कि समाज को अज्ञानता और असमानता से भी मुक्त करती है।

उन्होंने कहा कि शैक्षिक और आध्यात्मिक संस्थान, जब संवैधानिक मूल्‍यों के साथ संरेखित होते हैं, तब वे राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत इतिहास के एक निर्णायक मोड़ पर खड़ा है, जहां विश्व नेतृत्व और नवाचार के लिए भारत की ओर देख रहा है। उन्होंने युवाओं से न केवल अपने संवैधानिक अधिकारों, बल्कि अपने मौलिक कर्तव्यों का भी पालन करने का आग्रह किया, जिनमें विविधता का सम्मान, वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना और राष्ट्रीय एकता के प्रति प्रतिबद्धता शामिल है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा प्रतिपादित ‘विकसित भारत @ 2047’ के राष्ट्रीय विजन का उल्लेख करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि युवा भविष्य की प्रतीक्षा नहीं कर रहे हैं, बल्कि सक्रिय रूप से उसे आकार दे रहे हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एक विकसित भारत का निर्माण केवल सत्ता के गलियारों में ही नहीं, बल्कि कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, खेतों, कारखानों, स्टार्टअप्स और गांवों में युवा भारतीयों की ऊर्जा और आकांक्षाओं से होगा।

आत्मनिर्भर भारत के विजन को प्राप्त करने में शिक्षा की भूमिका पर जोर देते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 रटने की पद्धति से दूर हटकर बहु-विषयक शिक्षा, आलोचनात्मक चिंतन, नवाचार और रचनात्मकता की दिशा में एक परिवर्तनकारी बदलाव को चिन्हित करती है।

भारत के तेजी से बढ़ते डिजिटल और नवाचार इको-सिस्‍टम का जिक्र करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि शैक्षिक परिसरों को नवाचार और उद्यमिता के केंद्र के रूप में विकसित होना चाहिए। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे केवल रोजगार की तलाश ही न करें, बल्कि रोजगार सृजित करने और सामाजिक चुनौतियों के स्वदेशी समाधान विकसित करने की भी अकांक्षा रखें।

युवाओं से कृत्रिम बुद्धिमत्ता, ब्लॉकचेन और नेचुरल लैंग्‍वेज प्रोसेसिंग जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों को अपनाने का आह्वान करते हुए उपराष्ट्रपति ने नैतिकता, संवैधानिक मूल्यों और सामाजिक हित के प्रति सजगतापूर्वक प्रौद्योगिकी के उपयोग की आवश्यकता पर बल दिया।

भारत के शैक्षिक और साक्षरता परिदृश्य में केरल की अनुकरणीय भूमिका को उजागर करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि राज्य की उपलब्धियां यहां के लोगों और शिक्षा के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध संस्थानों के सामूहिक प्रयासों को दर्शाती हैं।

इस अवसर पर केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर, केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, केरल के स्थानीय स्वशासन मंत्री एम. बी. राजेश, सांसद डॉ. शशि थरूर, तिरुवनंतपुरम नगर निगम के महापौर वी. वी. राजेश, त्रिवेंद्रम के मेजर आर्कबिशप-कैथोलिकोस और मार इवानियोस कॉलेज के पेट्रन् बेसेलियोस कार्डिनल क्लेमिस और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Editor

Recent Posts

सरकार ने डीजल और एटीएफ के निर्यात पर विशेष अतिरिक्‍त उत्‍पाद शुल्‍क बढ़ाया

सरकार ने अपनी नवीनतम समीक्षा में डीजल और विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर…

2 मिनट ago

भारत और स्लोवाकिया ने द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के लिए 11 समझौतों पर हस्ताक्षर किए

भारत और स्लोवाकिया ने अपने संबंधों को व्यापक साझेदारी के स्तर तक उन्नत करते हुए…

21 मिनट ago

अयोध्या के श्री राम मंदिर में दान अनियमितता मामले में एसआईटी की जांच शुरु

अयोध्या के राम मंदिर में दान और कीमती सामान के दुरुपयोग के आरोपों की जांच…

26 मिनट ago

DRDO ने लंबी दूरी की सतह पर हमला करने में सक्षम क्रूज मिसाइल (LRLACM) का सफल उड़ान परीक्षण किया

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून, 2026 को ओडिशा तट पर स्थित…

35 मिनट ago

अशोक लेलैंड और स्विच मोबिलिटी दिल्ली-NCR में पुराने ट्रकों और बसों के प्रतिस्थापन की योजना के अंतर्गत छूट प्रदान करने वाले पहले ओईएम बन गए हैं

भारत सरकार की दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में पुराने ट्रकों और बसों के प्रतिस्थापन की योजना के…

36 मिनट ago