भारत

सरकार ने डीजल और एटीएफ के निर्यात पर विशेष अतिरिक्‍त उत्‍पाद शुल्‍क बढ़ाया

सरकार ने अपनी नवीनतम समीक्षा में डीजल और विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर विशेष अतिरिक्‍त उत्‍पाद शुल्‍क (एसएईडी) में वृद्धि की है। डीजल पर निर्यात शुल्‍क 13 रुपये पांच पैसे प्रति लीटर से बढाकर 14 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। वहीं एटीएफ निर्यात पर शुल्‍क 9 रुपये पांच पैसे प्रति लीटर से बढाकर 12 रुपये पांच पैसे प्रति लीटर कर दिया गया है। यह वृद्धि आज से लागू हो गई है। पेट्रोल पर निर्यात शुल्‍क में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

घरेलू उपभोग के लिए पेट्रोल और डीजल पर मौजूदा शुल्क दरों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। पश्चिम एशिया में जारी संकट के के बीच पेट्रोलियम उत्‍पादों की पर्याप्‍त घरेलू उपलब्‍धता सुनिश्चित करने के लिए केंद्र के जारी प्रयासों के बीच शुल्‍क में संशोधन किया गया है। सरकार ने विदेशी शिपमेंट को कम करने और घरेलू बाजार में आपूर्ति को प्राथमिकता देने के लिए 27 मार्च से पेट्रोलियम उत्‍पादों पर निर्यात शुल्‍क लागू किया था।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब में मौजूदा स्थिति को देखते हुए रियाद में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया

सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…

2 घंटे ago

शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद अमरीका को भारत का वस्तु निर्यात करीब 51 अरब डॉलर हुआ

सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…

2 घंटे ago

NEET-PG 2026 में पारदर्शिता मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और एनएमसी से जवाब मांगा

सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…

2 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने SIR के विरोध में मार्च को लेकर राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अन्य को नोटिस जारी किया

सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…

2 घंटे ago

सरकार ने 1 नवम्‍बर से मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए फोन करने वाले का नाम प्रदर्शित करना अनिवार्य किया

सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…

2 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के निर्देश दिए

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…

2 घंटे ago