भारत

उपराष्ट्रपति ने दमन एवं दीव के घोघला में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) फ्लैटों का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज राष्ट्रीय नेतृत्व के गहन प्रभाव पर विचार करते हुए कहा कि “नाम में बहुत कुछ होता है, ‘नर’ और ‘इंद्र’, के मिलने से बने ‘नरेन्द्र’ नाम ने सब कुछ संभव कर दिया है।”

आवास विकास में की गई महत्वपूर्ण प्रगति की सराहना करते हुए, जगदीप धनखड़ ने कहा कि विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत इस क्षेत्र में 21,000 से अधिक घरों को मंजूरी दी गई है और उनका निर्माण किया गया है। उन्होंने देश में हो रहे उल्लेखनीय परिवर्तन पर जोर दिया और इस प्रगति का श्रेय नेतृत्व को दिया। उन्होंने कहा, ” यहां की खासियत यह है कि जो भी मंजूर होता है, वह संभव हो जाता है। देश में सब कुछ क्यों संभव हो रहा है? ऐसा इसलिए है क्योंकि जो व्यक्ति इसे संभव बना रहा है, वह देश का नेतृत्व कर रहा है ।”

पद्म श्री, पद्म भूषण, पद्म विभूषण और भारत रत्न पुरस्कारों सहित देश के कुछ सर्वोच्च नागरिक सम्मान के प्राप्तकर्ताओं के चयन के संबंध में पिछले दशक में देखे गए गहन परिवर्तनों को स्वीकार करते हुए, जगदीप धनखड़ ने कहा, “पिछले 10 वर्षों में एक बड़ा बदलाव आया है। अब, इन प्रतिष्ठित पुरस्कारों के प्राप्तकर्ता वे लोग हैं जो वास्तव में इसके हकदार हैं। अब देश भर के लोग कहते हैं कि ये पुरस्कार सही व्यक्तियों को दिए जा रहे हैं”। उन्होंने आगे कहा कि यह प्रगति भारत की “राम राज्य” की ओर यात्रा का प्रतीक है । उन्होंने कहा, “यह दर्शाता है कि देश बदल रहा है और राम राज्य की ओर बढ़ रहा है। “

इस सदी के सबसे बड़े परिवर्तन के केंद्र के रूप में भारत के उभरने पर प्रकाश डालते हुए, जगदीप धनखड़ ने कहा, “जो लोग बड़ा सोचते हैं, उन्होंने भारत को दुनिया का मुख्य केंद्र बना दिया है। भारत जैसा कोई दूसरा देश नहीं है। यह मैं नहीं कह रहा हूं – प्रमुख वैश्विक संस्थाएं इस परिवर्तन को स्वीकार कर रही हैं। एक बड़ा परिवर्तन, जिसकी पहले कल्पना भी नहीं की जा सकती थी, सामने आ रहा है।”

परिवर्तनकारी शासन पर जोर देते हुए, जगदीप धनखड़ ने देश भर में बुनियादी ढांचे और आवश्यक सेवाओं में अभूतपूर्व विकास की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा , “क्या आपने कभी सोचा था कि सरकार की मदद से इतनी जोरदार आवाज उठेगी कि हर घर में बिजली, गैस कनेक्शन और शौचालय की सुविधा होगी? और अब, प्रधानमंत्री ने सौर ऊर्जा प्रणाली की भी शुरुआत की है।”

आर्थिक सशक्तिकरण के माध्यम से जीवन बदलने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को स्वीकार करते हुए उन्होंने कहा, “मैं प्रफुल्ल जी से मुद्रा ऋण के लिए यहां एक छोटा सा शिविर आयोजित करने का अनुरोध करता हूं। एक बार जानकारी मिलने के बाद, लोगों को एहसास होगा कि भारत सरकार के पास उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की नीति है, जो न केवल स्वरोजगार को सक्षम बनाती है बल्कि दूसरों को भी रोजगार प्रदान करती है।”

इस बात पर जोर देते हुए कि शिक्षा आज सबसे बड़े बदलाव का केंद्र है, जगदीप धनखड़ ने सभी से अपने बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, ” शिक्षा आज सबसे बड़े बदलाव का केंद्र है। मैं आप सभी से अनुरोध करता हूं कि अपने बच्चों की शिक्षा पर बहुत ध्यान दें। “

जल, थल, नभ और अंतरिक्ष में भारत की समग्र प्रगति पर जोर देते हुए, जगदीप धनखड़ ने नागरिकों से राष्ट्र की उन्नति में अपने योगदान पर निरंतर चिंतन करने का आग्रह किया और कहा, “हम रामराज्य की ओर बढ़ रहे हैं, और हम सब इस यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।”

इस अवसर पर डीएनएचएंडडीडी और लक्षदीप के माननीय प्रशासक प्रफुल्ल पटेल और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Editor

Recent Posts

दिव्यांगजनों की प्रतिभा, उपलब्धियों और आकांक्षाओं का जश्न मनाने के लिए आज राष्ट्रपति भवन में ‘पर्पल फेस्ट’ का आयोजन किया गया

दिव्यांगजनों की प्रतिभा, उपलब्धियों और आकांक्षाओं का जश्न मनाने के लिए आज राष्ट्रपति भवन में…

3 घंटे ago

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने उद्योग जगत से भारत-EFTA व्यापार एवं आर्थिक साझेदारी समझौते (TEPA) का लाभ उठाने का आग्रह किया

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज उद्योग जगत के नेताओं से भारत-ईएफटीए…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने देश भर के करोड़ों किसानों के लिए ₹18,000 करोड़ से अधिक की पीएम किसान सम्मान निधि जारी की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम के गुवाहाटी से देश भर के करोड़ों किसानों के लिए…

3 घंटे ago

CAQM ने दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए प्रमुख क्षेत्रों में प्रवर्तन कार्रवाइयों की स्थिति की समीक्षा की

एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की सुरक्षा और प्रवर्तन…

3 घंटे ago

भारत ने पश्चिम एशिया में मौजूदा स्थिति के मद्देनजर ईरान को ऊर्जा और वस्‍तुओं की निर्बाध आपूर्ति के महत्‍व पर जोर दिया

भारत ने पश्चिम एशिया में मौजूदा स्थिति के मद्देनजर ईरान को ऊर्जा और वस्‍तुओं की…

5 घंटे ago

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने ग्रामीण पाइपलाइन जल आपूर्ति योजनाओं की मैपिंग के लिए सुजलम गांव आईडी का शुभारंभ किया

जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी…

5 घंटे ago