भारत

उपराष्ट्रपति ने नई दिल्ली में मेघालय के स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के साथ बातचीत की

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज कहा, “किसी व्यक्ति की जेब को मुफ्त उपहारों या दान से सशक्त करना सच्चा सशक्तिकरण नहीं है। सच्चा सशक्तिकरण वह है जब आप किसी व्यक्ति का हाथ थामकर उसे स्वयं सशक्त बनाने में मदद करते हैं। इससे खुशी मिलती है, संतुष्टि मिलती है, आपको आंतरिक शक्ति मिलती है और यह आपको आपके परिवार पर गर्व कराता है।”

आज नई दिल्ली में मेघालय के गारो हिल्स, खासी हिल्स और जैंतिया हिल्स क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के सदस्यों को संबोधित करते हुए, उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा, “हमारे देश का उत्तर पूर्वी हिस्सा हमारा रत्न है। 90 के दशक में, यानी लगभग तीन दशक पहले, केन्द्र सरकार की एक नीति थी और वह नीति थी ‘लुक ईस्ट’। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस नीति को एक नया आयाम दिया – ‘लुक ईस्ट’ से ‘एक्ट ईस्ट’। और यह कार्रवाई बहुत प्रभावी ढंग से हुई है। मेघालय, मैं आपको बता दूं, पर्यटकों के लिए स्वर्ग है। प्रकृति का अनमोल उपहार।”

‘लुक ईस्ट, एक्ट ईस्ट’ नीति के तहत हुई प्रगति पर प्रकाश डालते हुए उपराष्ट्रपति ने बल देकर कहा कि मेघालय में पर्यटन, खनन, आईटी और सेवा के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने राज्य की आर्थिक विकास और महिला सशक्तिकरण में उपलब्धियों की सराहना की और इसका श्रेय केंद्र और राज्य स्तर पर दूरदर्शी नेतृत्व को दिया।

उपराष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले एक दशक में हुए शासन सुधारों और विकास की प्रशंसा करते हुए कहा, “यह दूरदर्शी नेतृत्व ही है जो अधिकारियों को सही दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। सौभाग्य से हमारे देश में पिछले एक दशक से यह हो रहा है और आपके राज्य में भी हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, देश ने पिछले एक दशक में अर्थव्यवस्था, बुनियादी ढांचे, प्रौद्योगिकी और महिला विकास, महिला सशक्तीकरण में ऐसी उपलब्धि हासिल की हैं जो दुनिया के लिए ईर्ष्या का विषय हैं। हमारी जनजाति संस्कृति शानदार है, हमारी जनजाति संस्कृति हमारी संपदा है”

राज्य की आर्थिक प्रगति की सराहना करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा, “किसी राज्य की अर्थव्यवस्था का निर्धारण सकल राज्य घरेलू उत्पाद, जीएसडीपी से निर्धारित होता है। और इसके लिए मेघालय राज्य ने 13प्रतिशत की वृद्धि देखी है। साल दर साल 13प्रतिशत की वृद्धि बहुत प्रशंसनीय है। राज्य की अर्थव्यवस्था को बेहतर करने के लिए उनकी गहरी प्रतिबद्धता के लिए मुख्यमंत्री को बधाई। और अभी, यह अनुमानित है कि यह 66,000 करोड़ रुपये से अधिक है। मेघालय दिल से एक बड़ा राज्य है, लेकिन भौगोलिक रूप से उतना बड़ा नहीं है। लेकिन आपकी अर्थव्यवस्था का आकार अच्छा है। आपने एक बढ़ा लक्ष्य निर्धारित किया है। और आपका लक्ष्य है कि राज्य 2028 तक 10 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।”

समावेशी विकास के महत्व पर विचार व्यक्त करते हुए राज्य में अपार प्रतिभा और पर्यटन, खनन, आईटी, सेवा क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। लेकिन इससे भी महत्वपूर्ण है, मानव संसाधन का पोषण किया जाना चाहिए। मानव संसाधन को स्वतंत्र होना चाहिए। और उस श्रेणी में भी, सामाजिक विकास, आर्थिक विकास तब संतुलित होता है जब महिलाएं आगे आती हैं। मुझे बहुत खुशी और प्रसन्नता है कि रिवॉल्विंग फंड और संख्या दोनों के संबंध में दस गुना वृद्धि हुई है।”

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस बातचीत के दौरान उपस्थित थे।

Editor

Recent Posts

महिला आरक्षण विधेयक विशेष संसदीय सत्र में पेश किया जाएगा: संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि महिला आरक्षण विधेयक विशेष संसदीय सत्र…

3 मिनट ago

बीजेपी के नेता सम्राट चौधरी आज सुबह पटना के लोक भवन में बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे

भारतीय जनता पार्टी के नेता सम्राट चौधरी आज सुबह पटना के लोक भवन में बिहार…

5 मिनट ago

छत्तीसगढ़ के सिंघनतराई में बॉयलर विस्फोट की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई

छत्तीसगढ़ के सिंघनतराई में बॉयलर विस्फोट की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13…

25 मिनट ago

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को लगाया फोन, द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा तथा पश्चिम एशिया और होर्मुज़ जलडमरूमध्य के बारे में चर्चा की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फोन आया। दोनों नेताओं ने…

29 मिनट ago

बीजेपी नेता सम्राट चौधरी कल बिहार के नए मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे

बिहार के उपमुख्‍यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता सम्राट चौधरी कल राज्‍य के नए…

12 घंटे ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गांधीनगर में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज गुजरात के गांधीनगर में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

12 घंटे ago