Categories: भारत

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज उपराष्ट्रपति आवास में राज्य सभा इंटर्नशिप कार्यक्रम के प्रतिभागियों को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज उपराष्ट्रपति आवास में राज्य सभा इंटर्नशिप कार्यक्रम के प्रतिभागियों को संबोधित किया। उन्होंने प्रशिक्षुओं से अनुरोध किया कि वे अपने विचार व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया की शक्ति का उपयोग करें और लोकतंत्र में हानिकारक प्रवृत्तियों को लेकर सावधान रहें। उपराष्ट्रपति ने सकारात्मक विकास के लिए संसद में रचनात्मक बहस, संवाद और चर्चा की भूमिका पर जोर दिया। इसके अलावा उपराष्ट्रपति धनखड़ ने प्रशिक्षुओं से अनुरोध किया कि अगर वे इन सिद्धांतों से कोई विचलन देखते हैं, तो वे जनता की राय जुटाएं।

उन्होंने आगे आह्वान किया कि भारत एक निष्क्रिय महाशक्ति नहीं है, बल्कि एक गतिशील देश है जो हर दिन और हर क्षण आगे बढ़ रहा है। उपराष्ट्रपति ने स्पष्टता के लिए भारतीय संविधान का अध्ययन करने के महत्व पर जोर दिया। उपराष्ट्रपति धनखड़ ने प्रशिक्षुओं को सलाह दी कि जब भी कोई संदेह हो तो वे भारतीय संविधान को पढ़ें।

उपराष्ट्रपति ने इंटर्नशिप कार्यक्रम को एक ऐसा “संसदीय स्टार्टअप” बताया, जो देश की लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से जुड़ने के लिए एक नई दिशा और प्रेरणा प्रदान करेगा। उपराष्ट्रपति धनखड़ ने इस बात को रेखांकित किया कि कैसे नागरिक इसमें अप्रत्यक्ष रूप से हिस्सा ले सकते हैं और संसद सदस्य बने बिना भी याचिकाओं के माध्यम से सार्वजनिक मुद्दों को उठा सकते हैं।

इस अवसर पर डॉ. सुदेश धनखड़, राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश, राज्य सभा के महासचिव पीसी मोदी, उपराष्ट्रपति के सचिव सुनील कुमार गुप्ता, राज्य सभा के सचिव राजित पुनहानी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Editor

Recent Posts

जूट आयुक्त ने जूट बेलरों, स्टॉकिस्टों, व्यापारियों और जूट मिलों के लिए कच्चे जूट पर स्टॉक सीमा लगाई

जूट आयुक्त, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार ने 27 नवंबर 2026 को एक आदेश जारी किया…

51 मिनट ago

क्राइस्टचर्च टेस्‍ट मैच के दूसरे दिन के खेल के अंत तक भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पारी में 240 रन से पीछे

क्राइस्टचर्च में न्‍यूजीलैंड के साथ दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के दूसरे दिन आज भारत ने…

1 घंटा ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने वाराणसी में काशी तमिल संगमम के पांचवें संस्करण का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी तमिल संगमम (केटीएस…

1 घंटा ago

सुप्रीम कोर्ट ने आज हॉकी इंडिया के प्रस्‍तावित चुनाव 5 दिसंबर को कराने की अनुमति दी

सुप्रीम कोर्ट ने आज हॉकी इंडिया के प्रस्‍तावित चुनाव 5 दिसंबर को कराने की अनुमति…

2 घंटे ago