बिज़नेस

NHAI ने भारत में GNSS-आधारित इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह के कार्यान्वयन के लिए वैश्विक अभिरुचि पत्र आमंत्रित किए

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजमार्ग के उपयोगकर्ताओं को निर्बाध और बैरियर से मुक्त टोलिंग का अनुभव प्रदान करने और टोल संचालन की दक्षता और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा प्रवर्तित कंपनी भारतीय राजमार्ग प्रबंधन कंपनी लिमिटेड (आईएचएमसीएल) ने भारत में जीएनएसएस-आधारित इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह प्रणाली विकसित करने और उसे कार्यान्वित करने के लिए अभिनव और योग्य कंपनियों से वैश्विक अभिरुचि पत्र (ईओआई) आमंत्रित किए हैं।

एनएचएआई मौजूदा फास्टैग इकोसिस्टम के भीतर जीएनएसएस-आधारित इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह (ईटीसी) प्रणाली को कार्यान्वित करने की योजना बना रहा है। शुरुआत में एक हाइब्रिड मॉडल का उपयोग करके आरएफआईडी-आधारित ईटीसी और जीएनएसएस-आधारित ईटीसी दोनों एक साथ काम करेंगे। टोल प्लाजा पर समर्पित जीएनएसएस लेन उपलब्ध होंगी, जिससे जीएनएसएस-आधारित ईटीसी का उपयोग करने वाले वाहन आसानी से गुजर सकेंगे। जैसे-जैसे जीएनएसएस-आधारित ईटीसी अधिक व्यापक होता जाएगा, सभी लेन अंततः जीएनएसएस लेन में परिवर्तित हो जाएंगी।

ईओआई का उद्देश्य उन्नत उपग्रह प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने के लिए, अनुभवी और सक्षम कंपनियों की पहचान करना है, जो एक मजबूत, मापन योग्य और कुशल टोल चार्जर सॉफ्टवेयर प्रदान कर सकें। ऐसी संभावना है कि भारत में ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (जीएनएसएस) आधारित इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह (ईटीसी) के कार्यान्वयन के लिए आधार के रूप में काम करेगा। ईओआई में कार्यान्वयन की पूरी योजना शामिल है और इस पर सुझाव भी आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक कंपनियां 22 जुलाई, 2024 को 1500 बजे (भारतीय मानक समय) तक ईमेल tenders@ihmcl.com पर अपना अभिरुचि पत्र द्वारा भेज सकती हैं।

भारत में जीएनएसएस आधारित इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह के कार्यान्वयन से राष्ट्रीय राजमार्गों पर वाहनों की सुचारू आवाजाही में आसानी होगी। इसके माध्यम से राजमार्ग के उपयोगकर्ताओं को कई लाभ प्रदान करने की परिकल्पना की गई है, जैसे कि बाधा रहित फ्री-फ्लो टोलिंग जिससे परेशानी मुक्त आवाजाही का अनुभव होगा और दूरी-आधारित टोलिंग जहां उपयोगकर्ता केवल राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रा की गई दूरी के लिए भुगतान करेंगे। जीएनएसएस आधारित इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह से टोल संग्रह में भी अधिक दक्षता आएगी, क्योंकि इससे लीकेज को रोकने और टोल चोरी करने वालों पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।

भारत में जीएनएसएस आधारित इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह से राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रियों को सुगम और निर्बाध यात्रा का अनुभव प्रदान करने में मदद मिलेगी।

Editor

Recent Posts

भारतीय रेल ने दक्षिण मध्य रेलवे पर पहली बार कवच 4.0 प्रणाली चालू की

दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) पर पहली बार कवच संस्करण 4.0 के सफल संचालन के साथ…

7 मिनट ago

राष्ट्रीय वर्षा आधारित क्षेत्र प्राधिकरण ने वाटरशेड विकास और प्रबंधन के लिए उच्च स्तरीय बैठक की

कृषि एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के राष्ट्रीय वर्षा आधारित क्षेत्र प्राधिकरण (एनआरएए) ने नई दिल्ली…

44 मिनट ago

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ग्लोबल साउथ देशों की बैठक को संबोधित किया

विदेश मंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर ने बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, आर्थिक चुनौतियों, जलवायु संबंधी आपदाओं और…

4 घंटे ago

डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप आर्थिक गलियारे का समर्थन किया

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ‘भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप आर्थिक गलियारे’- आई एम ई सी का…

4 घंटे ago

राष्ट्रपति ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किए; अनंत नाग को दादासाहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज एकता नगर, केवड़िया, गुजरात में आयोजित समारोह में 72वें राष्ट्रीय…

16 घंटे ago

नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने एयरोड्रोम विकास के लिए चैलेंज मोड का शुभारंभ किया

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने आज उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) योजना के अगले चरण…

16 घंटे ago