भारत

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिल्ली में राष्ट्रीय कैडेट कोर गणतंत्र दिवस शिविर-2025 का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिल्ली छावनी में राष्ट्रीय कैडेट कोर गणतंत्र दिवस शिविर-2025 का औपचारिक उद्घाटन किया। इस वर्ष देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 17 एनसीसी निदेशालयों के 917 लड़की कैडेटों सहित 2361 कैडेट गणतंत्र दिवस शिविर 2025 में भाग ले रहे हैं जिसका समापन 27 जनवरी 2025 को प्रधानमंत्री की रैली के साथ होगा। कैडेट सांस्कृतिक कार्यक्रमों और संस्थागत प्रशिक्षण प्रतियोगिताओं सहित कई गतिविधियों में भाग लेंगे।

सेना, नौसेना और वायु सेना के तीनों अंगों से आए एनसीसी कैडेटों की एक टुकड़ी ने उपराष्ट्रपति के आगमन पर उन्हें “गार्ड ऑफ ऑनर” दिया।

उपराष्ट्रपति ने अपने संबोधन के दौरान कैडेटों से राष्ट्रीय परिवर्तन के लिए प्रतिबद्ध होने का आह्वान किया जो पांच बुनियादी स्तंभों पर आधारित है – सामाजिक सद्भाव, जमीनी स्तर पर देशभक्ति के मूल्यों को बढ़ावा देकर पारिवारिक ज्ञान, पर्यावरण संरक्षण, हमारी सभ्यता के लोकाचार में गहराई से उतरकर भारत मां का सम्मान करना और स्वदेशी एवं आत्मनिर्भरता।

उन्होंने कहा, “ये पंच-प्राण, हमारे समाज की रगों में प्रवाहित होकर अजेय राष्ट्रवादी भावना का निर्माण करते हैं जो सांस्कृतिक गौरव, एकता और आत्मनिर्भरता की दिशा में भारत की यात्रा में व्यक्तिगत जिम्मेदारी, पारंपरिक मूल्यों और पर्यावरण जागरूकता को जोड़ती है।”

उपराष्ट्रपति ने देशभर के एनसीसी कैडेटों से राष्ट्र निर्माण के लिए प्रतिबद्ध होने का आह्वान किया। उपराष्ट्रपति ने कहा, “मातृभूमि के प्रति हमारा समर्पण सर्वोपरि होना चाहिए। इसे दृढ़, अडिग और अटल होना चाहिए क्योंकि यह हमारे अस्तित्व की नींव है और आपकी पीढ़ी 2047 की ओर भारत के गौरव का निर्माण करेगी”।

जगदीप धनखड़ ने अन्य विशिष्ट अतिथियों के साथ कैडेटों का शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम देखा। उन्होंने एनसीसी कैडेटों को गणतंत्र दिवस शिविर 2025 के लिए बधाई देते हुए संबोधन का समापन किया और शुभकामनाएं दीं।

Editor

Recent Posts

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…

7 घंटे ago

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…

7 घंटे ago

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (SIOFA) में भारत के प्रवेश को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…

7 घंटे ago

पाकिस्तान मूल के 73 लाख किलोग्राम से अधिक सेंधा नमक के अवैध आयात का भंडाफोड़; चार गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…

7 घंटे ago

NIPER रायबरेली और एस्ट्राजेनेका इंडिया ने 25 उभरते भौगोलिक क्षेत्रों में नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए साझेदारी की

देश की नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक ​​परीक्षणों में देश की…

7 घंटे ago

सरकार ने IDBI बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को मंजूरी दी

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…

7 घंटे ago