भारत

संसद हमले की 23वीं बरसी पर उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष और सांसदों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

उपराष्ट्रपति एवं राज्य सभा के सभापति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 13 दिसंबर 2001 को आतंकवादी हमले से संसद की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

अनेक केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों, पूर्व सांसदों, शहीदों के परिजनों तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने इस अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित की। लोक सभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह तथा राज्य सभा के महासचिव पी.सी. मोदी ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

उपराष्ट्रपति एवं राज्य सभा के सभापति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने इस अवसर पर शहीदों के परिजनों से बातचीत की।

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर का भी दौरा किया तथा रक्तदाताओं और चिकित्सा कर्मचारियों से बातचीत की।

इसके बाद, ओम बिरला ने लोकसभा में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा, “संसद परिसर की सुरक्षा में तैनात हमारे सतर्क सुरक्षा बलों ने अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए आतंकवादी हमले को विफल कर दिया। आतंकवादियों के इस हमले का बहादुरी से सामना करते हुए, संसद सुरक्षा सेवा, दिल्ली पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के आठ सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए। इस हमले में सीपीडब्ल्यूडी का एक कर्मचारी भी शहीद हुआ था। यह सदन 13 दिसंबर, 2001 के आतंकवादी हमले के दौरान संसद की रक्षा करते हुए बलिदान देने वाले सभी महान शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है और उनके परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है। इस अवसर पर, हम आतंकवाद का मुकाबला करने और मातृभूमि की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करने के अपने संकल्प की पुष्टि करते हैं।”

इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ने भी अपने संदेश में लिखा, “संसद पर हुए आतंकवादी हमले की वर्षगांठ पर मैं लोकतंत्र के मंदिर की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सुरक्षा एवं संसदीय कर्मियों को नमन करता हूं। उनका साहस और कर्तव्य के प्रति समर्पण सराहनीय है; उनका सर्वोच्च बलिदान राष्ट्र को सदैव प्रेरित करता रहेगा।”

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2001 में इसी दिन राज्य सभा सचिवालय के सुरक्षा सहायक श्री जगदीश प्रसाद यादव और श्री मातबर सिंह नेगी; सीआरपीएफ की कांस्टेबल श्रीमती कमलेश कुमारी; दिल्ली पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक श्री नानक चंद और श्री रामपाल; दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल श्री ओम प्रकाश, श्री बिजेन्द्र सिंह और श्री घनश्याम; तथा सीपीडब्ल्यूडी के माली श्री देशराज ने आतंकवादी हमले के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी थी।

सर्वश्री जगदीश प्रसाद यादव, मातबर सिंह नेगी और श्रीमती कमलेश कुमारी को उनके निस्वार्थ बलिदान के सम्मान में मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया। सर्वश्री नानक चंद, रामपाल, ओम प्रकाश, बिजेंदर सिंह और घनश्याम को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया।

Editor

Recent Posts

IMD ने चक्रवात की चेतावनी और समुद्री मौसम सेवाओं संबंधी निर्णय लेने में समर्थन करने वाली प्रणाली देश को समर्पित की

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज चक्रवात की चेतावनी और समुद्री मौसम सेवाओं संबंधी…

2 घंटे ago

बैडमिंटन: डेनमार्क ओपन 2026 आज से ओडेसा में शुरू होगा

डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट आज ओडेंस में शुरू हो रहा है। दो ओलंपिक पदक विजेता…

3 घंटे ago

चुनाव आयोग ने सभी पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान शुरू किया

निर्वाचन आयोग ने प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने के प्रयास…

3 घंटे ago

केंद्र सरकार ने कैंसर रोधी दवाओं पर व्यापार मार्जिन को एमआरपी के 30% तक सीमित किया

केंद्र सरकार ने कैंसर रोधी दवाओं पर लाभ को अधिकतम खुदरा मूल्य के 30% तक…

3 घंटे ago

सरकार ने इस्पात क्षेत्र में बदलाव लाने के लिए राष्ट्रीय इस्पात नीति-विजन 2047 का मसौदा तैयार किया

सरकार ने राष्ट्रीय इस्पात नीति-विजन 2047 का मसौदा तैयार कर लिया है। ये वैश्विक स्तर…

3 घंटे ago

भारत में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या इस वर्ष जून के अंत तक बढ़कर 111 करोड़ 41 लाख से अधिक हो गई

भारत में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या इस वर्ष जून के अंत तक बढ़कर 111 करोड़…

3 घंटे ago