सार्वजनिक जीवन में सत्यनिष्ठा को बढावा देने और भ्रष्टाचार मुक्त समाज का लक्ष्य हासिल करने के लिए आज से पूरे देश में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2024 मनाया जा रहा है। इस सप्ताह का विषय है- राष्ट्र की समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा की संस्कृति।
यह सप्ताह शासन और जन प्रशासन में पारदर्शिता और नीति की आवश्यकता को लेकर व्यापक संवेदनशीलता सृजित करने के लिए मनाया जाता है। इस सप्ताह की शुरूआत मंत्रालयों, विभागों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, बैंकों और अन्य सभी संस्थानों के कर्मचारियों के शपथ ग्रहण के साथ हुई।
इस सप्ताह के दौरान भ्रष्ट कार्यप्रणालियों के विरूद्ध जागरूकता का प्रसार करने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती सप्ताह के स्मरण में प्रत्येक वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जाता है। इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी के आकाशवाणी भवन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर आकाशवाणी की महानिदेशक डॉक्टर प्रज्ञा पालीवाल गौड ने अधिकारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…
भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्तावित व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…
एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में भगवान महावीर स्मारक समिति…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय कंपनी सचिव…
वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया। इनमें दिल्ली,…