भारत

विजया किशोर रहाटकर को राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष नियुक्त किया गया

विजया किशोर रहाटकर को राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह एनसीडब्ल्यू की 9वीं अध्यक्ष होंगी।

विजया किशोर रहाटकर विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक जिम्मेदारियों में नेतृत्व का निर्वहन कर चुकी हैं । महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग (2016-2021) की अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने “सक्षमा” (एसिड पीड़ितों की मदद), “प्रज्वला” (स्वयं सहायता समूहों को केंद्र सरकार की योजनाओं से जोड़ना), और “सुहिता” (महिलाओं के लिए 24×7 हेल्पलाइन सेवा) जैसी पहलों को प्रमखुता से आगे बढ़ाया। उन्होंने पॉक्सो, ट्रिपल तलाक विरोधी सेल और मानव तस्करी विरोधी इकाइयों जैसे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करते हुए कानूनी सुधारों पर भी काम किया। उन्होंने डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम शुरू किए और महिलाओं के मुद्दों को समर्पित “साद” नामक एक प्रकाशन शुरू किया।

2007 से 2010 तक छत्रपति संभाजीनगर की मेयर के रूप में श्रीमती रहाटकर ने स्वास्थ्य सेवा और बुनियादी सेवाओं से संबंधित महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं को लागू किया।

विजया किशोर रहाटकर ने पुणे विश्वविद्यालय से भौतिकी में स्नातक की डिग्री और इतिहास में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने कई किताबें लिखी हैं, जिनमें ‘विधिलिखित’ (महिलाओं के कानूनी मुद्दों पर) और ‘औरंगाबाद: लीडिंग टू वाइड रोड्स’ शामिल हैं। महिला सशक्तिकरण में किए गए उनके योगदान को देखते हुए उन्हें नेशनल लॉ अवार्ड और राष्ट्रीय साहित्यिक परिषद से सावित्रीबाई फुले पुरस्कार सहित कई बार सम्मानित किया जा चुका है।

डॉ. अर्चना मजूमदार को राष्ट्रीय महिला आयोग का सदस्य भी नियुक्त किया गया है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को नई दिल्‍ली के यशोभूमि में 5वें सेमीकॉन इंडिया-2026 का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी बुधवार को नई दिल्‍ली के यशोभूमि में 5वें सेमीकॉन इंडिया-2026 का उद्घाटन…

6 घंटे ago

अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने बेन शेल्टन को हराकर अमरीकी ओपन पुरुष सिंगल्स का खिताब जीता

जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यूयॉर्क में अमरीका के बेन शेल्टन को हराकर अमरीकी ओपन…

6 घंटे ago

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के अंतर्गत 362 मीट्रिक टन से अधिक पाकिस्तानी सूखी खजूर जब्त की

भारत द्वारा पाकिस्तान से आयात पर लगाए गए प्रतिबंध को दरकिनार करने के प्रयासों पर…

6 घंटे ago

ईरान और खाड़ी देशों के बीच आज ओमान में होने वाली बैठक स्थगित

ईरान और खाड़ी देशों के बीच आज ओमान में होने वाली बैठक स्थगित कर दी…

11 घंटे ago

गणेश चतुर्थी का त्योहार आज श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है

पूरे देश में आज गणेश चतुर्थी का त्योहार श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा…

11 घंटे ago