केंद्र ने मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि उसकी ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ किसी भी तरह से राजनीतिक नहीं है और इसमें किसी भी राजनीतिक संदर्भ या प्रतीक चिह्न का उपयोग नहीं किया गया है। केंद्र ने कहा कि इस यात्रा को ‘‘राजनीतिक प्रचार’’ करार देने वाली जनहित याचिका के आरोप निराधार हैं।
केंद्र सरकार ने इस यात्रा में लोक सेवकों और रक्षा कर्मियों के कथित उपयोग के साथ-साथ प्रधानमंत्री की तस्वीर वाले ‘प्लेकार्ड’ के साथ सेल्फी पॉइंट की स्थापना के खिलाफ दायर जनहित याचिका का जवाब देते हुए कहा कि अब समाप्त हो चुकी यह यात्रा जनता के लाभ के लिए थी, जिसमें विभिन्न सरकारी योजनाओं का ‘‘संगम’’ था और इसका उद्देश्य केवल जनता में जागरूकता फैलाना था।
केंद्रीय आयुर्वेदीय विज्ञान अनुसंधान परिषद (सीसीआरएएस) - केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान (सीएआरआई), नई दिल्ली और…
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आज नई दिल्ली में संशोधित गैलेंट्री अवार्ड (वीरता पुरस्कार)…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस महीने की 16 से 18 तारीख तक फिलीपींस की राजधानी मनीला…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) की…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों…
भारत की स्वदेशी अंतरिक्ष-आधारित खुफिया और उन्नत उपग्रह प्रौद्योगिकी क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा…