खेल

विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 27,000 रन पूरे किए

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के आज चौथे दिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 27,000 रन पूरे कर लिए। ऐसा करने वाले वे दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गये हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों को मिलाकर वह 27 हजार रन का आंकड़ा पार करने वाले महान सचिन तेंदुलकर के बाद वह दूसरे भारतीय बल्लेबाज है। कोहली के नाम टेस्ट में 8,870 से अधिक रन है जबकि उन्होंने 295 वनडे में 13,906 और 125 टी20 अंतरराष्ट्रीय में 4,188 रन बनाये है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने 34,357 रन बनाये है।

इस सूची में दूसरे स्थान पर श्रीलंका के कुमार संगकारा 28 हजार 16 रन और तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग 27 हजार 483 रन है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते…

10 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि मौजूदा समय चुनौतीपूर्ण है, कोविड काल की तरह मौजूदा संकट से भी उबर जाएगा भारत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है…

14 घंटे ago

कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान में आईओएनएस समुद्री अभ्यास (IMEX) टीटीएक्स 2026 का आयोजन किया गया

भारतीय नौसेना ने दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि स्थित समुद्री युद्ध पद्धति केंद्र में आईओएनएस समुद्री…

14 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने पश्चिम एशिया की स्थिति और भारत पर उसके असर की समीक्षा के लिए IGOM की पहली बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…

19 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…

19 घंटे ago

ईरान ने दुबई में अमरीकी सेना के दो ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…

19 घंटे ago