विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। विराट कोहली ने अपने 14 वर्ष के टेस्ट क्रिकेट जीवन से संन्यास लेने की खबर सोशल मीडिया पर साझा की।
विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा, “14 साल हो गए हैं जब मैंने पहली बार टेस्ट क्रिकेट में बैगी ब्लू पहना था। ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह प्रारूप मुझे किस सफर पर ले जाएगा। इसने मेरी परीक्षा ली, मुझे आकार दिया और मुझे ऐसे सबक सिखाए जिन्हें मैं जीवन भर अपने साथ रखूंगा…मैं हमेशा अपने टेस्ट करियर को मुस्कुराते हुए देखूंगा।”
विराट कोहली की इस घोषणा के साथ भारतीय टेस्ट क्रिकेट में एक युग का समापन हो गया। विराट कोहली ने 123 टेस्ट मैचों में 46 दशमलव आठ-पांच के औसत से नौ हजार 230 रन बनाये हैं। विराट कोहली, सचिन तेंडुलकर, राहुल द्रविड और सुनील गावस्कर के बाद भारत के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले चौथे खिलाडी हैं। विराट कोहली ने रिकॉर्ड 68 टेस्ट मैचों में भारत की कप्तानी की। वर्ष 2024 में टी-ट्वेंटी विश्व कप में भारत की जीत के बाद विराट कोहली टी-ट्वेंटी फार्मेट से पहले ही संन्यास ले चुके हैं। रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा के कुछ दिनों बाद विराट ने यह फैसला लिया।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ट्वीट किया, “टेस्ट क्रिकेट में एक युग का अंत हो गया लेकिन विरासत हमेशा जारी रहेगी। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। टीम इंडिया में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।”
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक से बातचीत की और पश्चिम…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबाह अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह के…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल सानी से…
भारत के पास 25 दिनों का क्रूड ऑयल, 25 दिनों का पेट्रोल और डीज़ल का…
अफगानिस्तान और पाकिस्तान की सीमा पर डुरंड लाइन लगातार पांचवें दिन भी झड़पें जारी हैं।…
केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल में नागरिकता संशोधन अधिनियम – सीएए के तहत भारतीय नागरिकता…