भारत

तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और पश्चिम बंगाल की पांच विधानसभा और असम की एक लोकसभा सीट पर उपचुनावों की मतगणना जारी

तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और पश्चिम बंगाल की पांच विधानसभा तथा असम की एक लोकसभा सीट पर उपचुनावों की मतगणना शुरू हो गयी है।

इनमें पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर, तमिलनाडु की मदुरंताकम और धारापुरम, पुद्दुचेरी की थट्टनचावड़ी विधानसभा सीटों के साथ असम की नागांव लोकसभा सीट भी शामिल हैं। इन सीट पर मतदान मंगलवार को हुआ था।

पुद्दुचेरी में थट्टनचावडी विधानसभा में डाक मतपत्रों की गिनती से मतगणना की शुरुआत हुई। इसके बाद सवेरे साढ़े आठ बजे से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों के माध्यम से मतपत्रों की गिनती शुरू होगी। शुरुआती रुझान सुबह साढ़े नौ बजे तक आने की सम्‍भावना है।

उधर, तमिलनाडु में मदुरंतकम विधानसभा क्षेत्र में 27 तथा धारापुरम विधानसभा सीट पर 30 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। टीवीके के नेतृत्व वाली सरकार के लिए यह पहला उपचुनाव है।

Editor

Recent Posts

ट्रंप प्रशासन ने आठ प्रमुख प्रौद्योगिकी और आउटसोर्सिंग कंपनियों के लिए ग्रीन कार्ड प्रक्रिया पर रोक लगा दी

अमरीका में ट्रंप प्रशासन ने आठ प्रमुख प्रौद्योगिकी और आउटसोर्सिंग कंपनियों के लिए ग्रीन कार्ड…

56 मिनट ago

भारत–वेस्टइंडीज के बीच दूसरा T20 क्रिकेट मैच आज शाम रांची में

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-ट्वेंटी क्रिकेट श्रृंखला का दूसरा मैच आज…

1 घंटा ago

NTA ने UGC NET दिसंबर 2026 सत्र के लिए पंजीकरण शुरू किया

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी-एनटीए ने यूजीसी नेट दिसंबर 2026 सत्र के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया…

1 घंटा ago

सरकार ने गैर-अनुसूचित कैंसर रोधी दवाओं पर व्यापार मार्जिन की सीमा तय की, कीमतों में 70 प्रतिशत तक की कमी होगी

सरकार ने गैर-अनुसूचित कैंसर रोधी दवाओं की आपूर्ति और बिक्री पर लगाए जाने वाले मार्जिन…

2 घंटे ago

हुती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के हवाई अड्डों पर किए हमले, भारत ने नागरिकों से सतर्क रहने का आग्रह किया

हूती विद्रोहियों ने कल सऊदी अरब पर नए मिसाइल हमले करने का दावा किया। इन…

2 घंटे ago

भारत ने आतंकवाद पर पाकिस्तान पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया

भारत ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।…

16 घंटे ago