तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और पश्चिम बंगाल की पांच विधानसभा और असम की एक लोकसभा सीट पर उपचुनावों की मतगणना जारी
तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और पश्चिम बंगाल की पांच विधानसभा तथा असम की एक लोकसभा सीट पर उपचुनावों की मतगणना शुरू हो गयी है।
इनमें पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर, तमिलनाडु की मदुरंताकम और धारापुरम, पुद्दुचेरी की थट्टनचावड़ी विधानसभा सीटों के साथ असम की नागांव लोकसभा सीट भी शामिल हैं। इन सीट पर मतदान मंगलवार को हुआ था।
पुद्दुचेरी में थट्टनचावडी विधानसभा में डाक मतपत्रों की गिनती से मतगणना की शुरुआत हुई। इसके बाद सवेरे साढ़े आठ बजे से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों के माध्यम से मतपत्रों की गिनती शुरू होगी। शुरुआती रुझान सुबह साढ़े नौ बजे तक आने की सम्भावना है।
उधर, तमिलनाडु में मदुरंतकम विधानसभा क्षेत्र में 27 तथा धारापुरम विधानसभा सीट पर 30 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। टीवीके के नेतृत्व वाली सरकार के लिए यह पहला उपचुनाव है।





