भारत

असम, केरलम और पुद्दुचेरी विधानसभा चुनावों के लिए मतदान संपन्‍न

असम, केरलम और केंद्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया है। मतदाताओं ने आज असम की 126 सीटों, केरल की 140 सीटों और पुद्दुचेरी की 30 सीटों के लिए अपने वोट डाले। स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये थे।

असम में शाम 5 बजे तक 84 दशमलव चार दो प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। दक्षिण सालमारा मनकाचर जिले में सबसे अधिक 94 दशमलव शून्‍य आठ प्रतिशत वोट डाले गये।

केरलम में शाम 5 बजे तक 75 प्रतिशत से अधिक मतदान की खबर है। कोझिकोड जिले में सबसे अधिक 77 दशमलव छह तीन प्रतिशत मतदान हुआ।

केंद्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी में शाम 5 बजे तक लगभग 87 प्रतिशत मतदान हुआ।

कर्नाटक के बागलकोट उपचुनाव में शाम 5 बजे तक 65 दशमलव छह आठ प्रतिशत वोट डाले गये जबकि दक्षिण दावनगेरे में 63 प्रतिशत से अधिक मतदान की खबर है। नागालैंड में मोकोकचुंग जिले की कोरिडांग विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण रहा। शाम 5 बजे तक 80 दशमलव छह दो प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। त्रिपुरा की धर्मनगर सीट पर शाम 5 बजे तक करीब 80 प्रतिशत मतदान का समाचार है।

असम, केरलम, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और केंद्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी के लिए मतगणना अगले महीने की 4 तारीख को होगी।

Editor

Recent Posts

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर नौवें हिंद महासागर सम्मेलन में भाग लेने मॉरीशस के पोर्ट लुइस पहुंचे

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर आज नौवें हिंद महासागर सम्मेलन में भाग लेने के लिए…

1 घंटा ago

भारतीय रिज़र्व बैंक ने बैंकों को सीमा पार लेनदेन को तेज करने के निर्देश दिए

भारतीय रिज़र्व बैंक ने बैंकों को सीमा पार लेनदेन को तेज करने के निर्देश दिए…

1 घंटा ago

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन के वीर…

1 घंटा ago

जम्मू-कश्मीर के 250 सदस्यीय युवा प्रतिनिधिमंडल ने आज नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से भेंट की

गृह मंत्रालय के 'वतन को जानो' कार्यक्रम में भाग लेने वाले जम्मू-कश्मीर के 250 सदस्यीय…

2 घंटे ago

NHRC ने बिहार में एक स्कूल के जर्जर शौचालय में बड़ी मात्रा में रखी शराब को शीतल पेय समझकर एक छात्र द्वारा सेवन करने की घटना का स्वतः संज्ञान लिया

भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने उन मीडिया रिपोर्टों का स्वतः संज्ञान लिया है…

2 घंटे ago