भारत

झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी

झारखंड में विधानसभा के दूसरे चरण और महाराष्‍ट्र में एक ही चरण में हो रहे चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है।

झारखंड में 12 जिलों के 38 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 5 बजे समाप्‍त हो जाएगा जबकि नक्‍सल प्रभावित 31 बूथों में सुरक्षा कारणों से मतदान शाम 4 बजे समाप्‍त हो जाएगा। इस चरण में 528 उम्‍मीदवार चुनाव मैदान में हैं। झारखंड के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार ने लोगों से निर्भय होकर मतदान करने की अपील की है।

स्‍वतंत्र और निष्‍पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। प्रत्‍येक बूथ पर केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जवानों की तैनाती की गई है। अंतर-जिला सीमाएं सील कर दी गई हैं। बिहार और पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में घुसपैठ और असमाजिक तत्‍वों पर निगरानी रखने के लिए संयुक्‍त अभियान शुरू किया गया है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हेलीकॉप्‍टर की भी व्‍यवस्‍था की गई है।

महाराष्‍ट्र में सभी 288 सीटों के लिए एक ही चरण में चुनाव होगा। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो चुका है और शाम 6 बजे समाप्‍त हो जाएगा। इस बार कुल 4136 उम्‍मीदवार चुनाव मैदान में हैं जिसमें 2086 निर्दलीय उम्‍मीदवार शामिल हैं। महाराष्‍ट्र के मुख्‍य चुनाव अधिकारी एस. चोकालिंगम ने बताया कि राज्‍य में करीब पांच लाख चुनावकर्मी एक लाख 427 मतदान केंद्रों का प्रबंध देखेंगे।

इसके अतिरिक्‍त, महाराष्‍ट्र के नांदेड़ संसदीय निर्वाचन क्षेत्र तथा पंजाब, उत्तर प्रदेश, केरल और उत्तराखंड की कुल 15 विधानसभा सीटों के लिए भी आज ही उपचुनाव हो रहा है। सभी राज्‍यों के लिए मतों की गिनती इसी शनिवार को होगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मदतान में हिस्सा ले रहे मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में वोट देने की अपील की है। सोशल मीडिया पर लिखे पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं और महिलाओं सहित सभी मतदाताओं से कहा है कि वे अधिक से अधिक संख्या में जाकर वोट डाले।

Editor

Recent Posts

RBI ने तीनों सरकारी तेल कंपनियों की अमेरिकी डॉलर की दैनिक जरूरत पूरी करने के लिए विशेष व्यवस्था की घोषणा की

भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों – इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान…

2 घंटे ago

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्री द्विपक्षीय अभ्यास इंद्र-2026 में भाग लेने के लिए रूस पहुंचा

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्रि 10 अक्टूबर, 2026 को रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचा। यह युद्धपोत…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने चेन्नई में 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चेन्नई में आईआईटी-मद्रास में आयोजित कार्यक्रम में 13 हज़ार करोड़…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के पूनमल्ली-वडापलानी खंड का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे। वे आज चेन्नई में 13…

4 घंटे ago