भारत

हरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटों के लिए मतदान जारी

हरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटों के चुनाव के लिए मतदान जारी है। आज एक ही चरण में वोट डाले जा रहे हैं। मतदान सुबह 7 बजे शुरु हुआ जो शाम 6 बजे तक चलेगा।

दो करोड़ तीन लाख से अधिक मतदाता एक हजार 31 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला करेंगे। राज्‍य में कुल 20 हजार 632 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। हरियाण के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और सुचारू मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदान केंद्रों में वेबकास्टिंग सहित सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि अगर किसी मतदाता का नाम मतदाता सूची में है, लेकिन उसके पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है तो वह निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 12 वैकल्पिक पहचान पत्रों में से कोई एक जैसे- आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट आदि दिखाकर अपना वोट डाल सकता है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में लोगों से बडी संख्‍या में वोट डालने और लोकतंत्र के उत्‍सव में भाग लेने की अपील की है। सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट में प्रधानमंत्री मोदी ने राज्‍य के सभी युवा मतदाताओं को शुभकामनाएं देते हुए उनसे पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने की भी अपील की।

Editor

Recent Posts

भारत ने हाल की बाढ़ और भूकंप के बाद अफगानिस्तान को मानवीय सहायता और आपदा राहत सामग्री भेजी

भारत ने हाल की बाढ़ और भूकंप की कठिन स्थिति से जूझ रहे अफगानिस्तान के…

6 घंटे ago

सरकार ने घरेलू मांग पूरी करने के लिए पांच किलो के एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति बढ़ाई

सरकार ने पांच किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति बढ़ा दी है। वैध पहचान पत्र…

6 घंटे ago

एयर इंडिया की नई दिल्‍ली-तेल अवीव मार्ग पर उड़ानें 31 मई तक निलंबित

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच एयर इंडिया ने इज़राइल के लिए अपनी उड़ानें…

7 घंटे ago

भारतीय ध्‍वज वाले एलपीजी टैंकर ग्रीन आशा ने होर्मुज जलडमरूमध्य पार किया

भारतीय ध्वज वाले एल पी जी टैंकर ‘ग्रीन आशा’ ने ईरान के निकट होर्मुज जलडमरूमध्य…

7 घंटे ago