जम्मू-कश्मीर में आज विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण का मतदान हो रहा है। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के उत्सव को सफल बनाने का अनुरोध किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पहली बार वोट देने जा रहे युवा साथियों के अलावा नारीशक्ति की भी मतदान में बढ़-चढ़ कर भागीदारी होगी।
जम्मू-कश्मीर में 7 जिलों के सभी 5 हज़ार 60 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो चुका है। विधानसभा चुनाव के इस चरण में चुनावी मैदान में विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय 415 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला 39 लाख 18 हज़ार से अधिक योग्य मतदाताओं द्वारा आज शाम तक कर दिया जाएगा। आज जिन 40 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। इनमें से, 24 सीटें जम्मू के पांच जिलों में और 16 सीटें कश्मीर घाटी में हैं। 20 हजार से अधिक मतदान कर्मचारियों को चुनावी ड्यूटी पर तैनात किया गया है और हर एक मतदान केंद्र में पीने का पानी, बिजली, शौचालय, रैंप, फर्नीचर, बरामदा और शैड जैसी सुविधाएं प्रदान की गई हैं। विस्थापित कश्मीरी मतदाताओं के लिए 24 विशेष मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 19 जम्मू में, 4 दिल्ली में और 1 उधमपुर जिले में है। वोटों की गिनती का काम 8 अक्तूबर को होगा।
जापान के आइची-नागोया में आज से एशियाई पैरा खेल आज से शुरू हो रहे हैं।…
कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में एक सैन्य अड्डे पर भीषण आग लगने से कई लोगों…
यूरोप के कई देशों में बढ़ती महंगाई, कम वेतन और किफायती आवास की कमी के…
उडीसा के नये राज्यपाल ब्रजमोहन राम ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली। उडीसा…
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कल रात एक सड़क दुर्घटना में 14 लोगों की मौत…
केंद्र सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें…