भारत

दिल्‍ली पुलिस ने दिल्ली के तीन जिलों में शनिवार तक विरोध प्रदर्शनों और पांच या अधिक अनधिकृत लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगा दिया

दिल्‍ली पुलिस ने राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र के तीन जिलों में शनिवार तक विरोध प्रदर्शनों और पांच या अधिक अनधिकृत लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह निर्णय मध्‍य दिल्‍ली, नई दिल्‍ली और उत्तरी दिल्‍ली में कानून व्‍यवस्‍था बनाए रखने के लिए लिया गया है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा कल से ही लागू हो गई है और इस महीने की पांच तारीख तक जारी रहेगी। दिल्‍ली पुलिस आयुक्‍त संजय अरोड़ा द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि दिल्‍ली का माहौल कई वर्तमान मुद्दों को लेकर संवेदनशील है। जम्‍मू-कश्‍मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव को देखते हुए दिल्‍ली की सीमाओं से लोगों और वाहनों की आवाजाही पर लगातार नजर रखना जरूरी है। दो अक्‍तूबर को महात्‍मा गांधी जंयती पर गणमान्‍य लोगों की उपस्थिति भी विशेष सतर्कता बरतने का एक प्रमुख कारण है।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्री अमित शाह आज केरलम के कोल्लम में मां अमृतानंदमयी जी के 73वें जन्मदिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज केरलम के कोल्लम में मां अमृतानंदमयी जी के 73वें…

7 घंटे ago

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आईआईटी मद्रास एलुमनाई मीट ‘संगम’ में आईआईटी मद्रास यूनिकॉर्न वेंचर फंड लॉन्च किया

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज बेंगलुरु में आईआईटी मद्रास एलुमनाई मीट ‘संगम’ में…

8 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने केरलम के कोल्लम में महिला सशक्तीकरण और सहकारिता से जुड़ी विभिन्न पहलों का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “सहकार से समृद्धि” के विजन के अनुरूप तथा सहकारिता के माध्यम…

9 घंटे ago

कल रविवार को सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे: वित्त मंत्रालय

वित्त मंत्रालय ने घोषणा की है कि ग्राहकों की सुविधा के लिए कल रविवार को…

9 घंटे ago