चुनाव

दिल्ली विधानसभा के लिए 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को मतगणना

निर्वाचन आयोग ने आज दिल्‍ली विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया। 70 सदस्‍यीय दिल्‍ली विधान सभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को वोट डाले जायेगे और 8 फरवरी को मतगणना होगी। निर्वाचन आयोग के आज दोपहर आयोजित संवाददाता सम्‍मेलन में मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त राजीव कुमार ने यह जानकारी दी।

उन्‍होंने बताया कि एक करोड 55 लाख से ज्‍यादा मतदाताओं के लिए 13 हजार 33 से ज्‍यादा मतदान केंद्र बनाए जाएगें। राजीव कुमार ने बताया कि चुनाव की अधिसूचना दस जनवरी को जारी की जाएगी। नामांकन भरने की अंतिम तारीख 17 जनवरी है। 20 जनवरी तक नाम वापस लिए जा सकते हैं।

मौजूदा दिल्‍ली विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्‍त हो रहा है। सत्‍तारूढ आम आदमी पार्टी ने सभी विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्‍मीदवारों की घोषणा कर दी है, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने अब तक 29 प्रत्‍याशी घोषित किए हैं।

दिल्‍ली के एक करोड 55 लाख से अधिक पंजीकृत मतदाताओं में से 83 लाख से अधिक पुरूष मतदाता और 71 लाख से अधिक महिला मतदाता हैं, दो सौ 61 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। दिल्‍ली के निर्वाचन कार्यालय के अनुसार पिछले दो महीनों में 18 से 19 वर्ष की आयु वर्ग के 52 हजार से अधिक मतदाता जोडे गए हैं। विकासपुरी विधानसभा सीट में सर्वाधिक चार लाख 62 हजार से अधिक मतदाता हैं जबकि दिल्‍ली कैंट सीट में सबसे कम 78 हजार 893 मतदाता हैं।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने आज नई दिल्‍ली की यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दसवें संस्‍करण का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्‍ली की यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दसवें…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज वायुसेना दिवस के अवसर पर वायुसेना के जवानों को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज वायुसेना दिवस के अवसर पर वायुसेना के जवानों को बधाई…

4 घंटे ago

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का आज सुबह गोवा स्थित उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ने से 75 वर्ष की आयु में निधन

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का आज सुबह गोवा स्थित उनके आवास पर दिल…

7 घंटे ago

CCI ने प्रेस्टिज हॉस्पिटैलिटी वेंचर्स लिमिटेड में सीपीपी इन्वेस्टमेंट बोर्ड प्राइवेट होल्डिंग्स(4) इंक द्वारा कुछ हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग(सीसीआई) ने सीपीपी इन्वेस्टमेंट बोर्ड प्राइवेट होल्डिंग्स(4) इंक द्वारा प्रेस्टिज हॉस्पिटैलिटी वेंचर्स लिमिटेड…

8 घंटे ago

CCI ने JSW समूह के आंतरिक पुनर्गठन से संबंधित प्रस्तावित संयोजन को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग(सीसीआई) ने जेएसडब्ल्यू समूह के आंतरिक पुनर्गठन से संबंधित प्रस्तावित संयोजन को मंजूरी…

8 घंटे ago