अंतर्राष्ट्रीय

मालदीव में संसदीय चुनाव के लिए मतदान आज

मालदीव की संसद- मजलिस के लिए आज मतदान हो रहा है। आज मालदीव के चौथे संसदीय चुनावों में 93 निर्वाचन क्षेत्रों में 368 उम्‍मीदवारों में से प्रतिनिधियों का चुनाव होगा। जहां दो दशमलव आठ लाख से अधिक मतदाता छह सौ दो मतदान केन्‍द्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनावों में मौजूदा राष्‍ट्रपति डॉ. मोहम्‍मद मुइज्‍जु की पार्टी के लिए एक परीक्षा के रूप में देखा जा रहा है, जो अपनी नीतियों के लिए विपक्ष द्वारा आलोचना का शिकार रही हैं। इसके अलावा यह माना जा रहा है कि पूर्व राष्‍ट्रपति या‍मीन का अलग हुआ गुट सत्‍तारूढ गठबंधन के वोटों को विभाजित करेगा। डॉ. मुइज्‍जु के पी.पी.एम.-पी.एम.सी. गठबंधन में इंडिया आउट अभियान के साथ पिछले साल सितम्‍बर में राष्‍ट्रपति चुनाव जीता था। पिछली संसद में बहुमत विपक्षी मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी के हाथ थी जिसकों वह दोबारा हासिल करना चाहेगा।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्री अमित शाह आज केरलम के कोल्लम में मां अमृतानंदमयी जी के 73वें जन्मदिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज केरलम के कोल्लम में मां अमृतानंदमयी जी के 73वें…

11 घंटे ago

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आईआईटी मद्रास एलुमनाई मीट ‘संगम’ में आईआईटी मद्रास यूनिकॉर्न वेंचर फंड लॉन्च किया

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज बेंगलुरु में आईआईटी मद्रास एलुमनाई मीट ‘संगम’ में…

12 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने केरलम के कोल्लम में महिला सशक्तीकरण और सहकारिता से जुड़ी विभिन्न पहलों का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “सहकार से समृद्धि” के विजन के अनुरूप तथा सहकारिता के माध्यम…

13 घंटे ago

कल रविवार को सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे: वित्त मंत्रालय

वित्त मंत्रालय ने घोषणा की है कि ग्राहकों की सुविधा के लिए कल रविवार को…

13 घंटे ago