भारत

लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आज शांतिपूर्वक संपन्‍न हुआ

लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शांतिपूर्वक संपन्‍न हो गया है। इस चरण में 17 राज्‍यों और 4 केन्‍द्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों के लिए मतदान हुआ। कुछ छिटपुट घटनाओं को छोडकर मतदान कुल मिलाकर शांतिपूर्ण रहा। आरंभिक रिपोर्ट के अनुसार शाम पांच बजे तक औसतन 62 प्रतिशत वोट डाले गए। अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव के लिए भी मतदान हुआ।

अरुणाचल प्रदेश में दो लोकसभा सीटों के लिए वोट डाले गए।

तमिलनाडु में सभी 39 संसदीय सीटों के लिए मतदान हुआ। 62 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड हुआ।

पश्चिम बंगाल में सात चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में तीन लोकसभा सीटों – अलीपुरद्वार, जलपाईगुडी और कूचबिहार के लिए वोट डाले गए। कुल मिलाकर 77 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज हुआ।

उत्‍तर प्रदेश में भी सभी सात चरणों में मतदान होना है। आज पहले चरण में आठ निर्वाचन क्षेत्रों के लिए वोट डाले गए। 57 प्रतिशत से अधिक मतदान रिकॉर्ड हुआ।

राजस्‍थान में लोकसभा की कुल 25 सीटों में से आज 12 सीटों के लिए मतदान हुआ। औसतन 50 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ।

केन्‍द्रशासित प्रदेश जम्‍मू-कश्‍मीर की पांच सीटों में से आज उधमपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए 65 प्रतिशत मतदान हुआ।

पूर्वोत्‍तर राज्‍यों में नागालैंड में 56 प्रतिशत से अधिक, मेघालय में 70 प्रतिशत, मिजोरम में 53 प्रतिशत और मणिपुर में 68 प्रतिशत से अधिक मतदान की खबर है।

लोकसभा चुनाव के साथ तमिलनाडु में विलवनकोड विधानसभा सीट और त्रिपुरा में रामनगर विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव भी आज संपन्‍न हो गया।

Editor

Recent Posts

आईपीएल क्रिकेट के दूसरे क्वालीफायर में आज मुंबई इंडियंस का मुकाबला पंजाब किंग्स से

आईपीएल क्रिकेट के दूसरे क्लावीफायर में, आज अहमदाबाद में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस…

1 घंटा ago

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भद्रवाह में आज से तीसरा लैवेंडर महोत्सव शुरू हो रहा

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भद्रवाह में, आज से तीसरा लैवेंडर महोत्सव शुरू हो रहा…

1 घंटा ago

आज विश्व दुग्ध दिवस है

आज विश्व दुग्ध दिवस है। यह दिवस आजीविका के प्रमुख स्रोत के रूप में दूध…

1 घंटा ago

हमास कुछ फलस्तीनी कैदियों के बदले 10 जीवित और 18 मृत इजरायली बंधकों को रिहा करने को तैयार

हमास कुछ फलस्तीनी कैदियों के बदले 10 जीवित और 18 मृत इजरायली बंधकों को रिहा…

1 घंटा ago

पाकिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी ने बलूचिस्तान प्रांत के सूरब शहर को पूरी तरह से अपने अधिकार में ले लिया

पाकिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी- बी.एल.ए. ने बलूचिस्तान प्रांत के सूरब शहर को पूरी तरह…

1 घंटा ago

NIA ने पाकिस्तान के लिए जासूसी के मामले में, आठ राज्यों में 15 स्थानों पर छापे मारे

NIA ने पाकिस्तान के लिए जासूसी के मामले में, आठ राज्यों में 15 स्थानों पर…

2 घंटे ago