भारत

चक्रवाती तूफ़ान मोन्था बंगाल की खाड़ी में चेन्नई से 560 किलोमीटर पूर्व दक्षिण पूर्व में स्थित, कल तट से टकराने की आशंका

चक्रवाती तूफ़ान मोन्था, बंगाल की खाड़ी में चेन्नई से 560 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व में स्थित है। भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र की नवीनतम अपडेट के अनुसार तूफान के अगले 12 घंटे में बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य भागों में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढने की संभावना है। तूफान के कल तट से टकराने की आशंका से आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तमिलनाडु में तैयारियां पूरी।

आसमान में कल से ही बादल छाए हुए हैं। चेन्नई और आंध्र प्रदेश की सीमा से लगे ज़िलों में रुक-रुक कर हल्‍की से मध्‍यम बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण, चेन्नई को पानी की आपूर्ति करने वाले जलाशयों का जलस्‍तर बढ रहा है। अतिरिक्त पानी समुद्र में छोड़ा जा रहा है।

इस बीच आन्‍ध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है, जबकि गुंटूर, बापटला, एनटीआर पलनाडु और पश्चिम गोदावरी जिलों में भी तेज वर्षा का अनुमान है। तटीय क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को उच्च सतर्कता बनाए रखने, चक्रवात की गति पर प्रति घंटे निगरानी रखने और निचले तथा बाढ़ संभावित क्षेत्रों में एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए। मुख्‍यमंत्री ने फसलों को नुकसान से बचाने के लिए नहरों के बांध को मजबूत करने के भी निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी श्री नायडू से बात कर तैयारियों की समीक्षा की।

Editor

Recent Posts

NHAI ने प्रमुख पुलों और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग संरचनाओं के डिजाइनों की स्वतंत्र जांच प्रणाली की शुरूआत की

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की संरचनात्मक सुरक्षा, स्थायित्व और गुणवत्ता…

13 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने कौमारकॉन-2026 का उद्घाटन किया और अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान करने का आह्वान किया। उन्होंने…

14 घंटे ago

संचार उपग्रह जीसैट-7सी और भारी वजन वाले टॉरपीडो वरुणास्त्र के लिए रक्षा मंत्रालय ने 4 हज़ार एक सौ 6 करोड़ रुपये के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह जीसैट-7सी और नौसेना के लिए भारी…

14 घंटे ago

भारत ने अमरीका में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर सामूहिक गोलीबारी की कथित खबरों पर गहरी चिंता व्यक्त की

भारत ने अमरीका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को निशाना…

15 घंटे ago

हिमालय क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी; हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त…

15 घंटे ago