भारत

पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान सातवें और अंतिम चरण में पहली जून को होगा

पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान सातवें और अंतिम चरण में पहली जून को होगा। इस बार के चुनाव में कुल तीन सौ 28 उम्‍मीदवार मैदान में हैं। इनमें से एक सौ 59 प्रत्‍याशी राष्‍ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीतिक दलों के हैं। एक सौ 69 उम्‍मीदवार निर्दलीय के रूप में भाग्‍य आजमा रहे हैं। पंजाब में लोकसभा चुनाव के इतिहास में, अब तक केवल तीन निर्दलीय उम्‍मीदवारों ने जीत दर्ज की है।

भारतीय जनता पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और शिरोमणि अकाली दल ने सभी 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार उतारे हैंI शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के उम्मीदवार 12 क्षेत्रों में चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि खडूर साहिब निर्वाचन क्षेत्र में पार्टी ने वारिस पंजाब दे संगठन के उम्मीदवार को अपना समर्थन दिया हैI मार्कसवादी कम्युनिस्ट पार्टी के एकमात्र उम्मीदवार जालंधर से हैं, जबकि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अमृतसर, खडूर साहिब और फरीदकोट में चुनाव लड़ रही हैI आम आदमी पार्टी के पांच मंत्री और तीन विधायकों के अलावा कांग्रेस पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के राज्य अध्यक्ष की किस्मत भी दाव पर लगी हैI महिलाओं को टिकट देने में भारतीय जनता पार्टी आगे है जिसने पटियाला, बठिंडा और होशियारपुर में महिला नेत्रियों को टिकट दिया जबकि कांग्रेस पार्टी ने फरीदकोट व होशियारपुर में महिला उम्मीदवार मैदान में उतारे हैंI आम आदमी पार्टी ने एक भी महिला उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया हैI

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने नागरिकों को सतर्क रहने और हवाई हमले की स्थिति में घरों में रहने की सलाह दी

सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और…

8 घंटे ago

भारत में बॉक्सिंग व्यवस्था को मज़बूत करने के लिए NSDF और SAI ने इंडियन ऑयल के साथ साझेदारी की

राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ), भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने प्रतिभाओं…

8 घंटे ago

लद्दाख भारत का अभिन्न अंग है; चीन के इनकार से यह तथ्य नहीं बदल सकता: विदेश मंत्रालय

भारत ने आज फिर दोहराया कि लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है, चीन…

9 घंटे ago

66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने आज, 13 अक्टूबर 2026…

9 घंटे ago

आयुष मंत्रालय ने चार पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों में त्वचा सम्बंधी विकारों के उपचार के लिए दिशानिर्देश जारी किए

आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में त्वचा सम्बंधी विकारों के प्रबंधन के…

9 घंटे ago