अंतर्राष्ट्रीय

श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी ने कहा – भारत आर्थिक वृद्धि की ओर, यह इस क्षेत्र की प्रगति के लिए अच्छा

श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी ने कहा है कि भारत का आर्थिक रूप से मज़बूत होना श्रीलंका सहित इस पूरे क्षेत्र की प्रगति के लिए अच्‍छा है। एक समाचार एजेंसी से बातचीत में उन्‍होंने कहा कि श्रीलंका अपने बंदरगाहों, नवीकरणीय ऊर्जा और अन्‍य बुनियादी ढांचा क्षेत्र में और अधिक निवेश चाहता है जो भारत और श्रीलंका– दोनों के हित में है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के संबंध सुदृढ हैं और साझेदारी बहु-आयामी है।

अली साबरी ने यह भी कहा कि श्रीलंका के सभी समुदायों पर भारतीय सभ्‍यता का प्रभाव पड़ा है। अली साबरी ने कहा कि रामायण-पथ से दोनों देशों के बीच पर्यटन तथा जन-संपर्क और मज़बूत होगा।

Editor

Recent Posts

सर्बानंद सोनोवाल ने पारादीप पत्तन पर ₹427.80 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन किया

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री (एमओपीएसडब्लू) सर्बानंद सोनोवाल ने ओडिशा के पारादीप स्थित…

2 दिन ago

सरकार ने वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने और घरेलू स्तर पर मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए 62,500 करोड़ रुपये की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना की घोषणा की

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) ने 62,500 करोड़ रुपये के बजट के साथ मोबाइल…

2 दिन ago

ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों ने जयपुर घोषणापत्र को पारित किया

भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों की बैठक आज जयपुर में संपन्न हुई। इस…

2 दिन ago

CCI ने प्रतिस्पर्धा-विरोधी आचरण में लिप्त होने के लिए एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन और एग्रो इनपुट वेलफेयर एसोसिएशन पर मौद्रिक और गैर-मौद्रिक प्रतिबंध लगाए

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई/आयोग) ने कार्टेलाइजेशन (गुटबंदी) के प्रतिस्पर्धा-विरोधी आचरण में लिप्त होने के लिए…

2 दिन ago