भारत

10 राज्यों की 3 विधानसभा सीटों और केरल की वायनाड संसदीय सीट पर उपचुनाव के लिए भी जारी

10 राज्यों की 3 विधानसभा सीटों और केरल की वायनाड संसदीय सीट पर उपचुनाव के लिए भी जारी है।

बिहार में इमामगंज, बेलागंज, तरारी और रामगढ़ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एचआर श्रीनिवास ने बताया कि इमामगंज विधानसभा के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में एहतियात के तौर पर शाम चार बजे तक मतदान समाप्त हो जाएगा।

मध्य प्रदेश की बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इन सीटों पर मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा।

वहीं, गुजरात में बनासकांठा जिले की वाव विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। हमारी संवाददाता ने बताया है कि चुनाव आयोग ने मतदान के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।

वाब सीट पर हो रहे कुल उपचुनाव में कुल तीन लाख दस हजार मतदाता तीन सौ 21 ईवीएम में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उपचुनाव में कुल दस उम्मीदवार मैदान में हैं। जिसमें भाजपा नेता स्वरूपजी ठाकोर, कांग्रेस नेता गुलाब सिंह राजपूत और निर्दलीय नेता मावजी पटेल के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है।

कर्नाटक की तीन विधानसभा सीटों चन्नापटना, शिगगांव और संदुर पर उप-चुनाव के लिए मतदान आज सुबह 7 बजे शुरू हो रहा है।

असम में भी पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए भी मतदान जारी है। राज्य में 9 लाख से अधिक मतदाता 34 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला करेगें।

Editor

Recent Posts

यूनेस्को ने भारत के तीन नए स्थलों को विश्व धरोहरों की अस्थायी सूची में शामिल किया

यूनेस्को के विश्व धरोहर केंद्र ने भारत के तीन नए स्थलों को विश्व धरोहरों की…

9 घंटे ago

दिल्ली हाई कोर्ट ने सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत में हस्तक्षेप करने से इनकार किया

दिल्ली उच्च न्यायालय ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका…

9 घंटे ago

भारत मंडपम में 7वें एग्रीवोल्टाइक वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस का केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया शुभारंभ

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी…

9 घंटे ago

भारतीय सेना का सर्वोच्च स्तरीय द्विवार्षिक मंच सेना कमांडरों का सम्मेलन आज से शुरू

भारतीय सेना का सर्वोच्च स्तरीय द्विवार्षिक मंच सेना कमांडरों का सम्मेलन आज से शुरू हो…

9 घंटे ago

भारत ने अपुष्ट आरोपों के आधार पर चुनिंदा देशों को निशाना बनाने के लिए मानवाधिकारों के राजनीतिक इस्तेमाल का विरोध किया

भारत ने अपुष्ट आरोपों के आधार पर चुनिंदा देशों को निशाना बनाने के लिए मानवाधिकारों…

11 घंटे ago