महाराष्ट्र में 29 नगर निगमों के लिए मतदान जारी है। 893 वार्डों की दो हजार 869 सीटों के लिए मतदान सवेरे साढे़ सात बजे शुरू हुआ और शाम साढे़ पांच बजे तक चलेगा। 3 करोड़ 48 लाख मतदाता पंद्रह हजार नौ सौ 31 उम्मीदवारों के चुनावी भविष्य का फैसला करेंगे। इनमें मुंबई के एक हजार 700 जबकि पुणे के एक हजार 166 उम्मीदवार शामिल हैं। मतगणना कल होगी।
महाराष्ट्र में नगर निकाय चुनाव के लिए 3 करोड़ 48 लाख से अधिक मतदाता सुबह 7:30 बजे से शाम के 5:30 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। आज के चुनाव के लिए करीब 44000 कंट्रोल यूनिट और लगभग 88000 बैलेट यूनिट की व्यवस्था की गई है। लगभग दो लाख अधिकारी और कर्मचारी चुनाव प्रक्रिया में शामिल है राज्य सरकार ने इन सभी नगर निगम क्षेत्रों में सभी कार्यालयों के लिए अवकाश घोषित किया है। इन क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था खड़ी कर दी गई है, खासतौर पर उन मतदान केंद्रों पर जिन्हें संवेदनशील घोषित किया गया है। वरिष्ठ नागरिकों, गर्भवती महिलाओं और दिव्यांग मतदाताओं के लिए सभी मतदान केद्रों पर विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है।
शिशुओं के लिए पोषण संबंधी सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण…
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…
पश्चिम एशिया क्षेत्र के मौजूदा हालात को देखते हुए, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत और चीन को राहत देते हुए रूस से…
गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…
सर्वोच्च न्यायालय ने इंटरनेट से बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री का पता लगाने और…