भारत ने सुरक्षा के मद्देनजर अपने नागरिकों को ईरान की यात्रा से बचने की कड़ी सलाह दी है। विदेश मंत्रालय ने अपने ताजा परामर्श में कहा है कि ईरान में बिगड़ते हालात को देखते हुए भारतीय नागरिकों को एक बार फिर से ईरान की यात्रा न करने की कड़ी सलाह दी जाती है। इससे पहले, 5 जनवरी को जारी परामर्श में भी मंत्रालय ने अपने नागरिकों से ईरान की गैर-जरूरी यात्रा से बचने का आग्रह किया था।
इसमें ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों और भारतीय मूल के व्यक्तियों से भी सावधानी बरतने और विरोध प्रदर्शन वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी गई थी। मंत्रालय ने ईरान में निवास वीजा पर रह रहे भारतीयों को सलाह दी है कि अगर अभी तक उन्होंने भारतीय दूतावास में पंजीकरण नहीं कराया है, तो पंजीकरण करा लें।
तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। ये नंबर हैं- 9 8 9 1 2 8 1 0 9 1 1 5 ; 9 8 9 1 2 8 1 0 9 1 0 9 ; 9 8 9 1 2 8 1 0 9 1 0 2 ; 9 8 9 9 3 2 1 7 9 3 5 9. दूतावास से ईमेल के माध्यम से भी संपर्क किया जा सकता है। ईमेल का पता है- cons.tehran@mea.gov.in
सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…
सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…
सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…
सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…
सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…
निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…