अंतर्राष्ट्रीय

ब्रिटेन में आम चुनाव के लिए मतदान जारी

ब्रिटेन में आम चुनाव के लिए मतदान जारी है जिसमें प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और लेबर पार्टी से उनके प्रतिद्वंद्वी कीर स्टार्मर सहित लाखों लोगों ने मतदान किया। इस चुनाव में प्रधानमंत्री एवं कंजर्वेटिव पार्टी के नेता ऋषि सुनक (44) के राजनीतिक भविष्य का फैसला होगा। सुनक का मुख्य मुकाबला लेबर पार्टी के कीर स्टार्मर से है। सुनक ने मतदाताओं से ‘‘कर बढ़ाने वाली’’ लेबर पार्टी को ‘‘बहुमत’’ नहीं देने का आग्रह किया है।

इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड में 650 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवार खड़े किए गए हैं। दो मुख्य दलों के अलावा, लिबरल डेमोक्रेट्स, ग्रीन पार्टी, स्कॉटिश नेशनल पार्टी (एसएनपी), एसडीएलपी, डेमोक्रेटिक यूनियनिस्ट पार्टी (डीयूपी), सिन फिएन, प्लेड सायमरू, रिफॉर्म पार्टी ने भी अपने उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे हैं। कई निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में हैं।

देश भर में बनाए गए करीब 40,000 मतदान केंद्र स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजे खुल गए जिनमें लगभग चार करोड़ 60 लाख मतदाता अपनी पसंद के उम्मीदवार का चुनाव कर सकेंगे। इस बार मतदान केंद्र पर पहचान पत्र साथ ले जाना अनिवार्य है। मतदान स्थानीय समयानुसार रात दस बजे समाप्त होंगे जिसके पश्चात चुनाव बाद के सर्वेक्षण आने प्रारंभ हो जाएंगे जिनसे इस बात की झलक मिलेगी कि देश में राजनीतिक परिदृश्य कैसा रहने वाला है।

ऋषि सुनक ने बुधवार को लोगों से उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा, ‘‘यही बात हमें एकजुट करती है। हमें लेबर पार्टी की बहुमत वाली सरकार बनने से रोकना होगा जो आप पर कर बढ़ाएगी। ऐसा करने का एकमात्र तरीका है, कल कंजर्वेटिव पार्टी को वोट दें।’’ देश में 2019 में हुए आम चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी 365 सीटों पर जीती थी वहीं लेबर पार्टी ने 202 सीट जीती थीं।

Editor

Recent Posts

केंद्र सरकार ने राज्यों को कर हस्तांतरण के रूप में 1,09,019 करोड़ रुपये अग्रिम जारी किए

केंद्र सरकार ने आज राज्यों को कर हस्तांतरण की नियमित किस्त के रूप में एक…

13 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने एंटीगुआ और बारबुडा के गवर्नर जनरल से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज सेंट जॉन्स में भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम…

13 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में…

13 घंटे ago

UIDAI ने 300 ऑफलाइन सत्यापन चाहने वाली संस्थाओं (ओवीएसई) को ऑनबोर्ड किया

लोगों के बीच आधार ऐप के बढ़ते उपयोग को देखते हुए, यूआईडीएआई ने जनवरी में…

14 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने नई दिल्ली में भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 के समापन सत्र को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की…

14 घंटे ago

डॉ. जितेंद्र सिंह ने अंतरिक्ष मलबा सक्रियता से हटाने और कक्षा में ही अंतरिक्ष सेवा प्रदान करने के कॉसमोसर्व स्पेस की बेस-1 सुविधा का हैदराबाद में उद्घाटन किया

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक,…

14 घंटे ago