अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका में नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए आज मतदान होगा

अमेरिका में नए राष्‍ट्रपति के चुनाव के लिए आज मतदान होगा। रिपब्लिकन पार्टी के उम्‍मीदवार डोनाल्‍ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी की कमला हैरिस के बीच कड़ा मुकाबला है। मतदान भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे से 7:30 बजे के बीच शुरू होगा और यह कल भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे से 9:30 बजे के बीच समाप्‍त हो जाएगा। अनेक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग डाक मतपत्र के जरिए पहले ही कर चुके हैं।

अमेरिका में राष्ट्रपति का चुनाव अप्रत्यक्ष निर्वाचन प्रणाली से होता है, जिसे इलेक्टोरल कॉलेज कहा जाता है। राष्‍ट्रपति चुने जाने के लिए 538 इलेक्टोरल कॉलेज वोटों में से 270 या अधिक वोट जरूरी हैं।

वोटों की गिनती छह जनवरी को संसद के संयुक्‍त सत्र में होगी। जिस उम्‍मीदवार के वोटों की संख्‍या 270 तक पहुंच जाएगी, उसे निर्वाचित घोषित कर दिया जाएगा। राष्‍ट्रपति का चार वर्ष का कार्यकाल 20 जनवरी से शुरू होगा।

Editor

Recent Posts

BCCI ने न्यूजीलैंड के साथ एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए पुरुष टीम की घोषणा की

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…

4 घंटे ago

मालदीव ने मुद्रा विनिमय समझौते के तहत भुगतान अवधि बढ़ाने के लिए भारत का आभार व्यक्त किया

मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…

4 घंटे ago

NIA ने असम IED मामले में परेश बरुआ और चार अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…

4 घंटे ago

सरकार ने शहरी आवास मिशन के अंतर्गत 1.93 लाख आवासों को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…

4 घंटे ago

सरकार ने पीएम केयर योजना के अंतर्गत बच्चों के लिए आधार कार्ड प्रमाणीकरण अनिवार्य किया

केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…

4 घंटे ago

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

18 घंटे ago