बिहार में चार विधानसभा क्षेत्रों – इमामगंज, बेलागंज, तरारी और रामगढ़ में उपचुनाव के लिए कल मतदान होगा। 12 लाख से अधिक मतदाता पांच महिला प्रत्याशियों सहित 38 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। गया, भोजपुर और कैमूर जिलों में फैले एक हजार दो सौ 77 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे।
बिहार विधानसभा की 4 सीटों पर उपचुनाव में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ एनडीए गठबंधन और विपक्ष के महागठबंधन के बीच माना जा रहा है। इमामगंज क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पुत्रवधू दीपा कुमारी रामगढ़ से राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के पुत्र अजीत कुमार सिंह उप चुनाव में प्रमुख उम्मीदवार हैं। बेलागंज की सीट पर सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने अपने पुत्र विश्वनाथ कुमार सिंह तथा पूर्व विधायक सुनील पांडे ने अपने पुत्र विशाल प्रशांत को तरारी निर्वाचन क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतारा है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय राजधानी में स्थित सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन-1 तथा…
संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है। यह 9 मार्च को…
सरकार के आत्मनिर्भर भारत विज़न और जानवरों के पोषण के लिए टिकाऊ और एंटीबायोटिक-फ़्री सॉल्यूशन…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बारबाडोस के चुनावों में मिया अमोर मोटली को उनकी ऐतिहासिक लगातार…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बांग्लादेश के संसदीय चुनावों में बीएनपी को निर्णायक जीत दिलाने पर…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 फरवरी, 2026 को असम का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 10:30…