भारत

दिल्ली में जल संकट लगातार जारी

दिल्ली में जल संकट लगातार जारी है। राष्ट्रीय राजधानी में टैंकर से पानी के वितरण केंद्रों पर लोगों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। इसके कारण दिल्‍ली में जगह-जगह पर विरोध प्रदर्शन और राजनीतिक टकराव देखने को मिल रहा है।

नई दिल्‍ली नगर पालिका परिषद क्षेत्र भी पानी की कमी से प्रभावित है। परिषद के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने मीडिया से बात करते हुए दिल्ली सरकार पर टैंकर और टेंडर माफिया को बचाने तथा उस पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया है। उन्होंने लोगों और आवासीय कालोनियों के संघों से पानी का विवेकपूर्ण इस्‍तेमाल करने का भी आग्रह किया।

इस बीच, दिल्ली सरकार ने आरोप लगाया है कि हरियाणा की भाजपा सरकार राजनीतिक साजिश के तहत दिल्ली की पानी आपूर्ति रोक रही है। दिल्‍ली की जल मंत्री आतिशी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि इस मामले में प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर तुरंत हस्‍तक्षेप करने का आग्रह किया गया है जिससे इस समस्‍या का समाधान हो सके।

Editor

Recent Posts

सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार से इस वर्ष सीबीएसई की त्रि-भाषा नीति से कक्षा 6 के विद्यार्थियों को छूट देने पर विचार करने को कहा

सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई के मौजूदा सत्र में कक्षा…

4 घंटे ago

अमेरिका ने भारत और 19 अन्य देशों से आयातित विशेष दवाओं पर टैरिफ हटाया

अमरीका में भारत और 19 अन्य देशों से आयात होने वाली दुर्लभ बीमारियों के इलाज…

4 घंटे ago

भारत ने रोम में COFO 28 में वन एवं भू-दृश्य पुनर्स्थापन पहलों को प्रदर्शित किया

भारत ने रोम में 28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक आयोजित हो रहे खाद्य…

5 घंटे ago

देश के औद्योगिक उत्पादन में वार्षिक आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि

देश में इस वर्ष अगस्‍त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…

16 घंटे ago

भारत-फिजी संयुक्त कार्य समूह की दूसरी द्विपक्षीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…

17 घंटे ago