भारत

हिमाचल प्रदेश और जम्‍मू में बादल फटने और लगातार वर्षा से पंजाब की नदियों का जल स्‍तर बढ गया

हिमाचल प्रदेश और जम्‍मू में बादल फटने और लगातार वर्षा से पंजाब की नदियों का जल स्‍तर बढ गया है। कपूरथला और होशियारपुर के 20 से ज़्यादा गांव और सीमावर्ती पठानकोट ज़िले के लगभग 10 गांव नदियों के उफान पर होने से प्रभावित हुए हैं। कपूरथला और होशियारपुर के कुछ हिस्सों से सैकड़ों ग्रामीणों को आश्रय गृहों में पहुंचाया गया है जबकि वहां खड़ी धान की फ़सल बह गयी है। संबंधित ज़िला प्रशासनों ने वरिष्ठ अधिकारियों को चौबीसों घंटे निगरानी के लिए तैनात किया है और निवासियों से आश्रय गृहों में जाने की अपील की है। इस बीच, पंजाब के जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने मौजूदा स्थिति की समीक्षा की और लोगों, पशुओं और संपत्ति की सुरक्षा के लिए त्वरित राहत उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। तत्काल उपायों को सुगम बनाने के लिए 24 घंटे निगरानी के साथ विभागीय निगरानी प्रबंधन प्रणाली स्थापित की गई है।

Editor

Recent Posts

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘दुस्तलिक’ के लिए रवाना हुई

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास 'दुस्तलिक' के 7 वें संस्करण के लिए…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…

7 घंटे ago

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष की आयु में निधन

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष…

7 घंटे ago

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी, पंजीकरण 15 अप्रैल से

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त को रक्षा बंधन तक चलेगी। जम्मू-कश्मीर…

7 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने क्षेत्रीय स्थिति पर UAE के उप-प्रधानमंत्री और विदेश से की बातचीत

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, दो दिन की संयुक्त अरब अमीरात यात्रा पर हैं। इस…

13 घंटे ago

सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क साढ़े 21 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर साढ़े 55 रुपये प्रति लीटर किया

सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क साढ़े 21 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर साढ़े 55…

13 घंटे ago