उत्तराखंड के अधिकतर भागों में आज मौसम साफ हो गया है। इससे प्रदेश में हाल में हुई वर्षा और भूस्खलन के कारण अवरुद्ध सड़कों को खोलने का काम तेजी से किया जा सकेगा। उत्तरकाशी में सिलाई बैंड के पास क्षतिग्रस्त यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग की मरम्मत का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। जल्द ही इस मार्ग को नियमित यातायात के लिए फिर से खोले जाने की संभावना है।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया कि यमुनोत्री धाम की तीर्थयात्रा पर खराब मौसम का प्रभाव नहीं पड़ा है। वहां से लौटने वाले तीर्थयात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने की विशेष व्यवस्था की गई है।
बद्रीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री धाम की यात्रा बिना किसी रुकावट के जारी है।
उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और उससे सटे दक्षिण ओडिशा के ऊपर बना गहरा दबाव अब…
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) के अध्यक्ष किशोर मकवाना ने आज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे…
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने खाद्य सुरक्षा और मानक (बिक्री पर निषेध…
वाणिज्य विभाग के अपर सचिव नितिन कुमार यादव के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने मनीला,…
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने प्रौद्योगिकी विकास निधि (टीडीएफ) योजना के तहत स्टार्ट-अप…
कोच्चि स्थित आईसीएआर-सेंट्रल मरीन फिशरीज रिसर्च इंस्टीट्यूट (आईसीएआर-सीएमएफआरआई) ने उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि…