पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि राज्य सरकार ने प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टरों की चार में से तीन मांगे मान ली हैं। कल रात कालीघाट स्थित अपने निवास में जूनियर डॉक्टरों से मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी मांग के अनुसार कोलकाता पुलिस आयुक्त विनय गोयल को हटा दिया जाएगा।
आज दोपहर तक एक अधिसूचना के जरिए पुलिस बल में बदलाव लागू किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि उत्तरी क्षेत्र के उपायुक्त का भी स्थानांतरण किया जा रहा है। चिकित्सा शिक्षा निदेशक और स्वास्थ्य सेवा निदेशक को भी हटाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने जूनियर चिकित्सकों से अपनी डयूटी पर वापस लौटने का आग्रह किया। कोलकाता में जूनियर डॉक्टर, दुष्कर्म और हत्या मामले में न्याय की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री से मिल कर धरना मंच पर वापस लौटने के बाद चिकित्सकों ने कहा कि ये फैसले उनके विरोध प्रदर्शन और आंदोलन की जीत का प्रतीक हैं लेकिन धरना और डयूटी बहिष्कार आश्वासनों के लागू होने तक जारी रहेगा।
सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई के मौजूदा सत्र में कक्षा…
अमरीका में भारत और 19 अन्य देशों से आयात होने वाली दुर्लभ बीमारियों के इलाज…
भारत ने रोम में 28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक आयोजित हो रहे खाद्य…
देश में इस वर्ष अगस्त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…
भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…
आंध्र प्रदेश के यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है कि भारतीय रेलवे…