पश्चिम बंगाल सरकार ने आज कलकत्ता उच्च न्यायालय में आरजी कर दुष्कर्म और हत्या मामले में विशेष न्यायालय में अपील दायर की है। सरकार ने उच्च न्यायालय से दोषी संजय रॉय को आजीवन कारावास के बदले मृत्युदंड की मांग की है। संजय रॉय को पिछले साल अगस्त में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक जूनियर डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या करने का दोषी ठहराया गया था।
राज्य के महाधिवक्ता किशोर दत्ता ने इस संबंध में न्यायमूर्ति देबांग्शु बसाक तथा न्यायमूर्ति शब्बर रशीदी की खंडपीठ में अपील की याचिका दायर की है। खंडपीठ ने याचिका स्वीकार कर ली है।
कल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घोषणा की कि राज्य सरकार दोषी के लिए “मृत्युदंड” की मांग करने के लिए कलकत्ता उच्च न्यायालय जाएगी। उन्होंने कहा कि यह एक जघन्य अपराध है और इसके लिए मृत्युदंड की सजा मिलनी चाहिए।
यूरोपीय आयोग ने आज भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर और इसे…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के इस सुस्थापित रुख को दोहराया है कि सभी मुद्दों…
सरकार बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र को मजबूत करने, कारोबार में आसानी को बढ़ावा देने और…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अवसर पर…
भारत ने गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की रोकथाम के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की…
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के लिए नई दिल्ली पहुंच गए…