पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल प्रशासन को परिसरों में सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया है। पिछले हफ्ते कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक जूनियर डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के बाद यह निर्देश दिया गया है। राज्यपाल ने अस्पताल के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को भी कहा है कि वे अस्पताल में महिला डॉक्टरों और पैरामेडिक्स को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करें।
सर्वोच्च न्यायालय ने इस घटना का स्वत: संज्ञान लिया है। भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ के नेतृत्व वाली तीन न्यायाधीशों की पीठ कल इस मामले की सुनवाई करेगी। पीठ में न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा भी शामिल हैं।
खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने खाद्य सुरक्षा और मानक (शिशु पोषण खाद्य पदार्थ)…
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने चाय में दो कीटनाशकों- एसिटामिप्रिड और इमिडाक्लोप्रिड…
पश्चिम एशिया क्षेत्र के मौजूदा हालात को देखते हुए, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत और चीन को राहत देते हुए रूस से…
गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…
सर्वोच्च न्यायालय ने इंटरनेट से बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री का पता लगाने और…