जम्मू-कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा आज सम्पन्न हो गई। इस वर्ष देशभर से पांच लाख से अधिक लोगों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए।
भगवान शिव की पवित्र गदा छड़ी मुबारक आज सुबह दक्षिण कश्मीर हिमालय पर स्थित श्री अमरनाथ जी की पवित्र गुफा पहुंची और उसके साथ ही 43 दिनों तक चलने वाली इस वर्ष की श्री अमरनाथ जी की तीर्थ यात्रा का आज श्रावण पूर्णिमा की शुभ अवसर पर औपचारिक समापन हो गया।
छड़ी मुबारक लेकर पवित्र गदा के संरक्षक में महंत दीपेंद्र गिरी के नेतृत्व में साधु का एक समूह यात्रा की आखिरी पड़ाव पंचतरिणी में एक रात बिताने के बाद आज तड़के श्री अमरनाथ जी की पवित्र गुफा पहुंचा। इस वर्ष यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की तादाद कई वर्षों के बाद काफी ज्यादा दर्ज की गई।
खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने खाद्य सुरक्षा और मानक (शिशु पोषण खाद्य पदार्थ)…
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने चाय में दो कीटनाशकों- एसिटामिप्रिड और इमिडाक्लोप्रिड…
पश्चिम एशिया क्षेत्र के मौजूदा हालात को देखते हुए, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत और चीन को राहत देते हुए रूस से…
गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…
सर्वोच्च न्यायालय ने इंटरनेट से बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री का पता लगाने और…